फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Duswarion to save two briefcases

दुश्वारियों से बचाने को दो-दो ब्रीफकेस

Wed, 01 Jul 2015 11:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Wed, 01 Jul 2015 11:27 PM IST
विज्ञापन
Duswarion to save two briefcases

सेंट्रल हज कमेटी ने इस बार हाजियों को तमाम दुश्वारियों से बचाने के लिए हरेक हज यात्री को दो-दो ब्रीफकेस देने का फैसला किया है। नौरंगाबाद स्थित खलीफा उमर फारूक जूनियर हाईस्कूल में शहर से जाने वाले हरेक हज यात्रियों को दो-दो ब्रीफकेस सौंप।

विज्ञापन


हालांकि इनकी क्वालिटी खराब होने पर उन्होंने नाराजगी भी जताई। इसके अलावा हज यात्रियों को हज के दौरान अब खुद ही कुर्बानी कराने की आजादी दे दी गई है। पहले हज कमेटी हाजियों से कुर्बानी का पैसा जमा करा लेती थी। इसके बाद वहां कुर्बानी के लिए टोकेन दे दिए जाते थे।
विज्ञापन


गौरतलब है कि शहर से इस बार 64 हज यात्री मुकद्दस सफर पर जाने की तैयारी कर रहे हैं। हज यात्रियों को टीके भी लगाए जा चुके हैं। सेंट्रल हज कमेटी से भेजे गए नुमाइंदों ने हज यात्रियों से स्लिप लेने के बाद उन्हें दो-दो ब्रीफकेस दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इटावा के यूपी हज कमेटी के सदस्य हाजी फुरकान अहमद ने बताया कि स्कूल से ही सभी हज यात्रियों को ब्रीफकेस तकसीम किए गए हैं। उन्होंने बताया कि यूपी हज कमेटी ने सेंट्रल हज कमेटी की ओर से खरीदे गए ब्रीफकेस की क्वालिटी ठीक न होने पर नाराजगी जताई है।

कानपुर के मास्टर ट्रेनर हाजी शारिक अलवी ने बताया कि हज यात्री पहले अलग अलग तरह के बैग ले जाते थे। उसमें हाथ से नाम लिख देते थे। इसकी वजह से बहुत से हज यात्रियों का सामान भी इधर उधर हो जाता था। सऊदी सरकार ने हज यात्रियों को 23-23 किलो के दो बैग ही लाने की इजाजत दी है।

उन्होंने बताया कि हज से लौटते वक्त हाजी वहां सामान खरीद लेते हैं। इससे उनका लगेज बढ़ जाता है। इस जद्दा एयरपोर्ट पर उनको दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। अब इन दो ब्रीफकेसों के अलावा कोई तीसरा सामान हज यात्री नहीं ला सकते हैं। ब्रीफकेस में हज कमेटी यूपी भी लिखा है।

उन्होंने बताया कि इसके अलावा जिन लोगों को अपनी तरफ से हज के दौरान कुर्बानी करानी है वह 82 सौ रुपये कम जमा करें। हज कमेटी कुर्बानी के लिए प्रति हाजी 82 सौ रुपये ले रही है।

इस बार हाजियों को खुद ही वहां पर कुर्बानी करवाने की छूट दे दी गई है। इस मौके पर दर्जा प्राप्त मंत्री अशोक यादव, मौलाना कमालुद्दीन, सपा नेता उमेश यादव, कृष्ण मुरारी गुप्ता, डा. आशीष आदि मौजूद थे।


हज यात्री गुड्डू मंसूरी, मुहम्मद रईस, बन्ने मियां, मुहम्मद बन्ने, मुहम्मद फारूक अंसारी, अब्दुल वहीद अंसारी आदि को ब्रीफकेस सौंपे। कंपनी के कर्मचारियों ने ब्रीफकेस के लॉक आदि के भी बारे में जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed