Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Due to the change in weather, children and adults are suffering from cough and fever.

Etawah News: मौसम में बदलाव से बच्चे से लेकर बड़े हो रहे खांसी व बुखार से बीमार

Mon, 02 Nov 2026 11:20 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Mon, 02 Nov 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
Due to the change in weather, children and adults are suffering from cough and fever.
फोटो 02: खून की जांच करवाने के लिए लाइन में खड़े मरीज। संवाद
इटावा। बदलता मौसम बच्चों से लेकर बड़ों तक को बीमार कर रहा है। सोमवार को जिला अस्पताल में वायरल बुखार के 122 मरीज पहुंचे। डॉक्टर ने जांच के बाद उन्हें दवा दी। डॉक्टरों ने मरीजों को इस मौसम में सावधानी बरतने और हल्का भोजन करने की सलाह दी।
विज्ञापन

सोमवार को डॉ. बीआर आंबेडकर संयुक्त जिला अस्पताल में 1157 नए मरीजों ने पंजीकरण करवाया। इसमें सबसे अधिक सर्दी, जुकाम, बुखार व वायरल के मरीज पहुंचे। इसमें 122 मरीजों में वायरल की समस्या से पीड़ित मिले। मरीजों ने बताया कि दवा लेने के बाद बुखार उतर जाता है और दवा का असर खत्म होते ही दोबारा बुखार आ जाता है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के फिजीशियन डॉ. सौरभ यादव ने बताया कि यह वायरल के लक्षण हैं। इस समय बुखार जल्दी नहीं उतर रहा है। उन्होंने मरीजों की जांच की जांच कराने के बाद दवा लिखी। साथ ही बदलते मौसम में बच्चों को फुल कपड़े पहनाने की सलाह दी। इसके अलावा ठंडी चीजों की सेवन न करने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
वायरल के बचने के लिए क्या करें--
-खाना खाने से पहले और बाहर से आने के बाद अच्छी तरह हाथ धोएं।
-बिना हाथ धोए अपनी आंखों, नाक और मुंह को बार-बार छूने से बचें।
-हरी सब्जियां, हल्दी, अदरक, तुलसी और गिलोय का सेवन करें।
-सर्दी होने पर हल्का गुनगुना पानी पीएं।
-भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर जाने से बचें।
-घर में किसी को वायरल होने पर उसके बर्तन, तौलिया और कपड़े अलग रखें।
-बिना डॉक्टर की सलाह के दवा का सेवन बिल्कुल न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed