फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Due to fear of being trapped, wife's body was burnt

Etawah News: फंसने के डर से पत्नी का जला दिया था शव

Tue, 13 Feb 2024 03:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Feb 2024 03:11 AM IST
विज्ञापन
Due to fear of being trapped, wife's body was burnt
इटावा/सैफई। घरेलू विवाद से नाराज पत्नी ने आठ जनवरी को घर में फंदा लगाकर जाने दे दी। हत्या के आरोप में फंसने के डर से पति ने पिता के साथ मिलकर करीब साढ़े तीन किलोमीटर दूर पत्नी के शव को खेत में पड़ी करब के साथ जला दिया। मामले को छिपाने के लिए थाने में पत्नी की गुमशुदगी दर्ज कराने पहुंचा। जहां पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो पूरी वारदात सामने आ गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया।
विज्ञापन


नौ फरवरी को थाना वैदपुरा के ग्राम छितौनी से लगभग 400 मीटर दूर खेत में करब के साथ एक शव जला मिला था। थाना पुलिस, सीओ और एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने जांच करके साक्ष्य जुटाए थे। फोरेंसिक और डॉग स्क्वायड ने भी जांच की। शव पूरी तरह जला होने से यह स्पष्ट नहीं हो सका था कि यह महिला का है या पुरुष का।
विज्ञापन

करीब 40 सीसीटीवी कैमरे खंगालने के बाद भी पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा। इसी बीच 10 फरवरी को बिरौली गांव के जितेंद्र उर्फ बबलू अपने पिता मुन्नालाल के साथ पत्नी के गुम होने की सूचना देने पहुंचा। पुलिस के पूछताछ करने पर वह स्थिति स्पष्ट नहीं बता सका। इस पर पुलिस का शक बढ़ गया। पुलिस ने उसकी और परिवार की निगरानी शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुखबिरों से मिली सूचना पर जितेंद्र के घर में पिछले कई दिनों से विवाद होने की बात सामने आई। पुलिस ने आरोपी और उसके परिजनों से सख्ती से पूछताछ की तो सामने आया कि पत्नी रानी (35) ने फंदा लगाकर जान दे दी थी। हत्या के आरोप में फंसने के डर से उसने पत्नी का शव करब के साथ जला दिया।

एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने पुलिस लाइन में पूरे मामले का खुलासा किया। बताया कि आरोपी को बिरौली गांव से सोमवार दोपहर गिरफ्तार कर लिया है। इस साजिश में जितेंद्र के अन्य परिजनों को भी गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस ने मृतक महिला के पिता बाबूराम निवासी वीरपुर सलेमपुर थाना बकेवर की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed