{"_id":"65d245264a27b88a050f13b2","slug":"drunk-man-stabbed-his-wife-then-hanged-himself-died-etawha-news-c-216-1-etw1001-108860-2024-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: नशे में पत्नी को हंसिया मारी, फिर लगा लिया फंदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: नशे में पत्नी को हंसिया मारी, फिर लगा लिया फंदा, मौत
विज्ञापन
बसरेहर। नशे में पत्नी की गर्दन व चेहरे पर हंसिया मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। मायके वालों ने महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। देर रात युवक ने घर में फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों के मुताबिक, युवक आए दिन शराब पीकर पत्नी से झगड़ा करता था।
सरैया ताड़ गांव निवासी महेश शंखवार (40) पुत्र श्रवण शनिवार देर शाम शराब के नशे में घर पहुंचा था। पत्नी विमला ने शराब पीने का विरोध किया तो दोनों में कहासुनी हो गई। महेश की बड़ी पुत्री पल्लवी ने बताया कि पिता ने मां की गर्दन व चेहरे पर हंसिया से वार करके घायल कर दिया। खून से लथपथ मां कमरे में गिर पड़ीं। यह देखकर वह व उसके भाई-बहन चीख पड़े।
शोर सुनकर आसपास के लोग घर पहुंचे और विमला के मायके वालों को घटना की सूचना दी। जीजा मंदीप ने विमला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज जारी है। घर से डर कर विमला की तीन बेटियां और एक बेटा गांव में अपने ताऊ प्रेम शंकर के घर में सो गए। रविवार सुबह महेश का शव घर के बरामदे में फंदे पर लटकता मिला। मृतक के हाथ में उसकी फटी हुई कमीज फंसी थी। उसके फटे कपड़ों को देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि झगड़े में उसके कपड़े फट गए थे।
विज्ञापन
20 में से आठ बीघा बेच चुका था महेश
विमला के भाई रामपाल ने बताया कि गांव में ही महेश की 20 बीघा जमीन थी। वह कोई काम नहीं करता था। करीब आठ बीघा जमीन बेच चुका था। लगातार शराब पीने पर विमला जब रोक-टोक करती थी तो उसके साथ मारपीट करने लगता था। थाना प्रभारी कपिल चौधरी ने बताया शराब के नशे में महेश ने पत्नी विमला को शनिवार देर शाम हंसिया से हमलाकर घायल कर दिया था। उसका इलाज चल रहा है। रविवार सुबह महेश का शव घर में फंदे पर लटका मिला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।