फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Drizzle amidst the hide-and-seek of clouds; the weather has turned pleasant.

Etawah News: बादलों की लुकाछिपी के बीच बूंदाबांदी, मौसम हुआ सुहाना

Wed, 01 Jul 2026 11:04 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
Drizzle amidst the hide-and-seek of clouds; the weather has turned pleasant.
इटावा। जिले में पिछले कई दिनों से जारी भीषण उमस और तपिश के बीच बुधवार को मौसम ने करवट बदल ली। सुबह के समय हुई अचानक बूंदाबांदी और दिनभर आसमान में उमड़े काले बादलों के चलते मौसम बेहद सुहाना हो गया। ठंडी हवाओं के चलने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को चिलचिलाती धूप से बड़ी राहत मिली। मौसम सुहावना होते ही दोपहर के समय भी बाजारों में आम दिनों की तुलना में भारी चहल-पहल दिखाई दी, जिससे व्यापारियों के चेहरे भी खिल उठे।
विज्ञापन

बुधवार सुबह करीब आठ बजे अचानक आसमान में घने काले बादल छा गए और देखते ही देखते करीब पांच मिनट तक हल्की बूंदाबांदी हुई। हालांकि यह बूंदाबांदी महज कुछ ही मिनट की थी, लेकिन इसके बाद चली ठंडी हवाओं ने वातावरण में घुली उमस को पूरी तरह सोख लिया। इसके बाद दिनभर सूर्य देव और बादलों के बीच लुकाछिपी का दौर चलता रहा। आसमान में बादलों का डेरा होने के कारण तेज धूप नहीं निकली, जिससे लोगों को भीषण गर्मी का अहसास नहीं हुआ। मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को बादलों की मौजूदगी और हवाओं के रुख के कारण तापमान में गिरावट आई है। बुधवार को जिले का अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 27.2सेल्सियस रिकार्ड किया गया। एक दिन पहले की तुलना में पारे में 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट की वजह से लोगों ने दोपहर के समय भी गर्मी से काफी राहत महसूस की। आमतौर पर दोपहर के समय भीषण गर्मी और धूप के कारण शहर के मुख्य बाजार पक्का तालाब, साबित गंज और नौरंगाबाद में सन्नाटा पसर जाता था, लेकिन बुधवार को स्थिति बिल्कुल उलट रही। ठंडी हवाओं और सुहावने मौसम के कारण दोपहर में भी लोग खरीदारी के लिए घरों से बाहर निकले। बाजारों में रौनक बढ़ने से कपड़ा, खान-पान और फुटवियर के व्यवसायियों में उत्साह देखा गया। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि आगामी 24 से 48 घंटों में जिले के विभिन्न हिस्सों में तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश होने की पूरी संभावना है, जिससे तापमान में और गिरावट आ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed