फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   doge

कटखने कुत्तों और बंदरों का आतंक बढ़ा

Mon, 20 Jan 2020 11:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2020 11:55 PM IST
विज्ञापन
doge
इटावा। शहर से लेकर गांवों तक कटखने कुत्तों और बंदरों का आतंक व्याप्त है। ये रोज लोगों को काटकर जख्मी कर रहे हैं। जिला अस्पताल में एंटी रैबीज इंजेक्शन लगवाने वालों की रोज भीड़ लग रही है। सोमवार को 46 लोग इंजेक्शन लगवाने पहुंचे।
विज्ञापन

इमरजेंसी कक्ष में डाक्टर महेंद्र कुमार को दिखाने के बाद मरीज इंजेक्शन लगवाने के लिए द्वितीय तल पर पहुंचे थे। डा. महेंद्र ने बताया कि पिछले करीब एक महीने से एंटी रैबीज इंजेक्शन लगवाने वाले मरीजों की संख्या बढ़ी है। बताया कि सोमवार को संख्या कम रही। रोज 40 से 50 तक मरीज यहां आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि बड़ी संख्या में मरीज कुत्ता, बंदर के काटने के कई-कई दिन बाद आते हैं। ऐसे लोग घरेलू उपचार और झाड़फूंक के चक्कर में लगे रहते हैं, इससे उनको दिक्कत बढ़ जाती है। उन्होंने कहा कि कुत्ता और बंदर काटने पर तुरंत इंजेक्शन लगवाना चाहिए। सरकारी अस्पतालों में इंजेक्शन मुफ्त लगाए जाते हैं। मरीज को आधार कार्ड की कापी लाना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed