फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Do not do political activities at religious places: DM

धार्मिक स्थलों पर न करें राजनीतिक गतिविधियां : डीएम

Mon, 18 Mar 2024 02:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 Mar 2024 02:42 AM IST
विज्ञापन
Do not do political activities at religious places: DM
इटावा। जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश राय की अध्यक्षता में आचार संहिता के अनुपालन को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ शनिवार को कलक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि मत प्राप्त करने के लिए जाति या संप्रदाय की भावनाओं के आधार पर कोई अपील नहीं की जाएगी। चर्च, मस्जिद, मंदिरों और पूजा के अन्य स्थलों को प्रचार के लिए इस्तेमाल नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


राजनीतिक दलों के जो पोस्टर बैनर सार्वजनिक स्थानों एवं शासकीय स्थानों पर लगे हैं उनको तत्काल हटाएं। घर में अगर पोस्ट, होर्डिंग, बैनर, झंडा लगा है उसकी सहमति की जानकारी कर लें। सार्वजनिक दीवारों स्थानों पर जो बाल पेंटिंग है, उसको भी तत्काल हटाया जाए। उन्होंने अधिशासी अभियंता विद्युत से कहा कि विद्युत पोलों पर जो भी प्रचार सामग्री लगी है उसको हटवाया जाए। सभी थानाध्यक्ष शस्त्र धारकों के लाइसेंस जमा कराएं और अवैध शराब पर अभियान चलाकर कार्रवाई करें।
विज्ञापन

उन्होंने एसडीएम, पुलिस क्षेत्राधिकारियों से कहा कि अपने-अपने क्षेत्र में बूथों का निरीक्षण शत प्रतिशत कर लें। कहीं पर अगर कोई समस्या है तो उसको तत्काल ठीक कराएं। खंड विकास अधिकारियों और अधिशासी अधिकारियों से कहा कि जिन मतदान केंद्रों पर शौचालय, पेयजल, बाउंड्री वॉल नहीं है, वहां तत्काल व्यवस्था सुनिश्चित करें। केंद्रों पर रैंप, पानी, शौचालय और प्रकाश की व्यवस्था भी होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजनीतिक दलों ने सवाल उठाया कि एलईडी टीवी जो कि डीएम आवास के पास लगी है, उससे निर्वाचन के अलावा कोई भी पार्टी का प्रचार-प्रसार नहीं किया जाए। इस पर डीएम ने कहा कि एलईडी स्क्रीन में निर्वाचन संबंधी मतदाताओं को जागरूक एवं नए वोटर की जानकारी से जुड़े वीडियो चलाए जाएंगे। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि कोई भी धार्मिक भावनाओं का दुरुपयोग नहीं करेगा। भाजपा के महामंत्री शिवाकांत चौधरी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष मलखान सिंह, पल्लव दुबे, सपा नेता उदयभान सिंह याद, आप के नेता संजीव शाक्य, उप जिला निर्वाचन अधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed