फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   DM, SSP searched Chambal border

चंबल बार्डर को डीएम, एसएसपी ने खंगाला

Sun, 16 Jan 2022 11:37 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 11:37 PM IST
विज्ञापन
DM, SSP searched Chambal border
उदी/भरथना। विधानसभा चुनाव में शांति और सुरक्षा के मद्देनजर डीएम श्रुति सिंह और एसएसपी जयप्रकाश सिंह ने उदी-चंबल बार्डर का निरीक्षण किया। डीएम और एसएसपी आबकारी चेक पोस्ट के साथ उदी चंबल पुल बार्डर पर पहुंचे।
विज्ञापन

सबसे पहले यहां मौजूद पुलिस कर्मचारियों से बात की और संदिग्ध वाहनों की चेकिंग करने को कहा। उसके बाद चंबल पुल बार्डर पर पहुंचकर ओवरलोड और अवैध खनन को लेकर माइन टैग केंद्र का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

बढ़पुरा थाना प्रभारी मुकेश कुमार सोलंकी को संदिग्ध व्यक्तियों और चार पहिया वाहनों की बैरियर लगाकर चेकिंग करने को कहा। इसी के साथ कोविड गाइडलाइन का पूरी तरह पालन करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, भरथना एसडीएम विजय शंकर तिवारी और पुलिस क्षेत्राधिकारी साधुराम के नेतृत्व में पुलिस ने अर्धसैनिक बलों के साथ नगर के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में फ्लैग मार्च कर आम जनता से निर्भीक होकर मतदान करने का संदेश दिया।
जवाहर रोड, आजाद रोड, गिरधारीपुरा आदि मार्गों सहित क्षेत्र के झिदुआ, देवरासई, तुरैया, जबरपुरा, ऊमरसेंडा आदि गांवों में फ्लैग मार्च कर ग्रामीणों को मतदान करने के लिए प्रेरित करते हुए जागरूक किया।

फ्लैग मार्च के दौरान प्रभारी निरीक्षक केएल पटेल, एसएसआई दीपक कुमार, कस्बा चौकी प्रभारी सत्यपाल सिंह, एसआई राजेश कुमार, ओमप्रकाश, अवधेश कुमार, सुदेश कुमार आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed