फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   dm gives order for fogging

डीएम ने दिए फॉगिंग के निर्देश

Sat, 29 Oct 2022 11:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 Oct 2022 11:56 PM IST
विज्ञापन
dm gives order for fogging
इटावा। नगर विकास मंत्री की सख्ती के बाद डेंगू का प्रकोप रोकने के लिए अफसरों ने कवायद शुरू कर दी है। शनिवार को डीएम ने बैठक कर गांवों और मोहल्लों में फॉगिंग और सफाई कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम अवनीश राय को सीएमओ ने बताया कि जिले में अब तक 3,348 संदिग्ध रोगियों की जांच की गई है। इनमें किट से जांच में 87 और एलाइजा से 31 मरीज डेंगू पॉजिटिव मिले हैं। वर्तमान में जिला अस्पताल में पांच व मेडिकल कॉलेज सैफई में चार रोगी भर्ती हैं। सभी का स्वास्थ्य सामान्य है। डीएम ने कहा कि जिन गांवों या मोहल्लों में पॉजिटिव केस मिले हैं, वहां एंटी लार्वा का छिड़काव और फॉगिंग कराई जाए। कैंप लगवाकर बुखार पीड़ितों की जांच कराएं। बताया कि डेंगू से निपटने की सभी तैयारियां कर ली गईं हैं।
विज्ञापन

डीपीआरओ बनवारी सिंह ने बताया कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत लोगों को जागरूक किया जा रहा है। अधिशासी अधिकारी विनय कुमार मणि त्रिपाठी ने बताया कि एंटी लार्वा का छिड़काव एक से 30 नवंबर तक रोस्टर के तहत कराया जाएगा। बैठक में एडीएम जय प्रकाश, सीएमओ डॉ. गीताराम, डीडीओ दीनदयाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर ताखा में एसडीएम ताखा देवेंद्र कुमार पांडेय की अध्यक्षता में थाना ऊसराहार में व्यापारियों व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें गांवों के सभी लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए गए। सीएचसी सरसईनावर अधीक्षक डॉ. उदय प्रताप सिंह ने कहा कि जलभराव न होने दें।

डेंगू के दो और मरीज मिले
इटावा। जिला अस्पताल में जांच के दौरान शनिवार को डेंगू के दो और केस सामने आए।
डेंगू वार्ड में राजपूत कालोनी की मीरा देवी भर्ती हैं। बताया दो दिन से बुखार आ रहा है। जांच में डेंगू निकला है। शहर में आर्य कन्या इंटर कॉलेज के पास रहने वाली शबाना ने बताया तीन दिन से बुखार आ रहा है। खून की कमी होने से कमजोरी महसूस हो रही है। ग्राम बम्होरा (महेवा) निवासी व कक्षा दस के छात्र कृष्णा ने बताया उसे टायफायड और मलेरिया हो गया था। डेंगू निकलने पर सुबह भर्ती कराया गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed