फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   DM gets upset after seeing the chaos in the cow shed

Etawah News: गोशाला में अव्यवस्थाएं देखकर बिफरे डीएम

Thu, 11 Jan 2024 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jan 2024 12:06 AM IST
विज्ञापन
DM gets upset after seeing the chaos in the cow shed
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

इटावा। कांधनी गोशाला में अव्यवस्थाएं देखकर डीएम बिफर पड़े। उन्होंने अधीनस्थों को कार्रवाई के लिए चेताया। कहा कि गोशालाओं में ठंड में भूसा, चारा समेत सफाई के पर्याप्त इंतजाम रहने चाहिए। यदि जल्द सुधार नहीं हुआ तो कार्रवाई की जाएगी।

बुधवार को डीएम अवनीश राय ने कांधनी गोशाला का निरीक्षण किया। सचिव ने कुल 168 पशु बताए। उन्होंने गोशाला में अत्यधिक गंदगी होने के कारण नाराजगी व्यक्त की। कहा कि गोशाला की साफ सफाई जल्द से जल्द कराई जाए तथा पशुओं के चारे पानी आदि की व्यवस्था तत्काल सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन

डीएम ने बीडीओ बढ़पुरा को बुलाकर नाराजगी व्यक्त की। कहा कि साफ सफाई तथा भूसे, चारे ,पानी आदि की व्यवस्था तत्काल सुनिश्चित की जाए। भूसे के गोदाम को देखने के दौरान भूसा कम मिलने पर सचिव को शाम तक स्टॉक पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने वहां पर उपस्थित पशुओं की चिकित्सा संबंधी सुविधाओं के लिए मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि पशुओं का समय से चिकित्सकों की ओर से उपचार दिया जाए। उनके आने-जाने का रखरखाव पंजिका में अवश्य अंकित किया जाए। ताकि उच्चाधिकारियों की ओर से इन सभी रजिस्टर का अवलोकन करके हकीकत जानी जा सके।

मौके पर स्टॉक रजिस्टर, चिकित्सा रजिस्टर आदि रजिस्टर के उपलब्ध न होने के कारण नाराजगी व्यक्ति की। उन्होंने बीडीओ बढ़पुरा को कड़े निर्देश दिए कि कल शाम तक गोशाला की सारी व्यवस्थाएं व्यवस्थित की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed