फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   DM CM said, after 15 days will be reviewed

डीएम से सीएम बोले, 15 दिन बाद लेंगे जायजा

Sat, 27 Jun 2015 11:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Sat, 27 Jun 2015 11:45 PM IST
विज्ञापन
DM CM said, after 15 days will be reviewed

मुख्यमंत्री अखिलेश सिंह यादव ने शुक्रवार को शहर का जायजा तो नहीं लिया लेकिन डीएम से विकास कार्यों के बारे में जानकारी ली। शहर को संवारने के बारे में भी बात की।

विज्ञापन


डीएम ने शहर का निरीक्षण करने का अनुरोध किया तो बोले काम कराते रहिये 15 दिन बाद फिर लेंगे जायजा। उन्होंने कहा कि शहर के विकास का फीड बैक वह लेते रहते हैं।
विज्ञापन


सीएम के दौरे के मद्देनजर शहर को चमकाया जा रहा था। अस्पताल से लेकर सीडीओ आफिस तक की आनन-फानन में पुताई हो गई थी। सीएम से उम्मीद थी कि वह शहर में घूम कर विकास कार्यों का जायजा लेंगे, लेकिन वह लॉयन सफारी के बाद सीधे सैफई चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम डा. नितिन बंसल ने बताया कि मुख्यमंत्री ने उनसे शहर के विकास के बारे में पूछा। उनसे निरीक्षण करने का अनुरोध किया तो बोले विकास कार्य करवाते रहिये 15 दिन बाद वह फीड बैक लेंगे। जिलाधिकारी ने कहा कि शहर में विकास कार्य हो रहे हैं। सड़कें जो खुदी थी वह चलने लायक बना दी गई हैं। अब बारिश बाद नए सिरे से सड़कें बनाई जाएंगी।


फोर लेन सड़क का निर्माण डीएम ने देखा
डीएम डा. नितिन बंसल ने शनिवार को सुबह यमुना से एसएसपी चौराहे तक बनने वाली फोर लेन सड़क का जायजा लिया। सड़क निर्माण के लिए मिट्टी डालने का काम तेजी से चल रहा है। डीएम ने बताया कि अभी तक काम पूरा हो जाना चाहिए था लेकिन लेट हो गया है। उन्होंने ठेकेदार को अगले साल जून तक सड़क का निर्माण पूरा करने का निर्देश दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed