फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   DM angry on the negligence of banks, called for an answer

Etawah News: बैंकों की लापरवाही पर डीएम नाराज, जवाब-तलब

Thu, 01 Jun 2023 12:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Thu, 01 Jun 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
DM angry on the negligence of banks, called for an answer
फोटो 0- बैंकर्स समिति की बैठक में निर्देश देते डीएम अवनीश राय। संवाद
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। जिला स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक में बैंकों की लापरवाही पर डीएम ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने जिला अग्रणी बैंक के प्रबंधक को लापरवाह बैंकों से जवाब तलब करने के निर्देश दिए।
बुधवार को डीएम अवनीश राय की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में बैठक का आयोजन किया गया। इसमें कुछ बैंकर्स के अनुपस्थित पाए जाने पर डीएम ने जिला अग्रणी प्रबंधक को कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक को निर्देशित किया कि जिन बैंकों का कम प्रतिशत है। उनसे लिखित में जवाब लिया जाए।
विज्ञापन

निर्देशित करते हुए कहा कि पीएमजीपी (प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना) में विगत वर्ष स्टेट बैंक में कोई कार्य नहीं किया गया था। डीएम ने चेताते हुए कहा कि इस वर्ष ऐसा नहीं होना चाहिए। सभी कार्य दिसंबर तक पूर्ण करा लिए जाएं। उन्होंने माटीकला की योजना में खराब प्रगति पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए इसमें सुधार के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि कोई भी प्रकरण लंबित न रहने पाए। हथकरघा, बुनकर योजना के बारे में विस्तार से समीक्षा की। इसमें पाया गया कि सेंट्रल बैंक में सर्वाधिक प्रकरण लंबित हैं।
इसे जल्द से जल्द निस्तारित करने के निर्देश दिए। डीएम ने डीडीओ को बैंकर्सो के आरएम को पत्र लिखकर कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए। निर्देशित करते हुए कहा कि आगामी बैठक में समस्त डाटा के साथ सभी बैंकर्स उपस्थित हों।

अन्यथा कठोर कार्रवाई की जाएगी। मुख्य विकास अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या, जिला विकास अधिकारी दीनदयाल, डीसी मनरेगा शौकत अली, उपायुक्त सुधीर कुमार और विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed