फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Dividers will be built on 11 routes of the city, fancy street lights will be installed

Etawah News: शहर के 11 मार्गों पर बनेंगे डिवाइडर, लगेंगी फैंसी स्ट्रीट लाइटें

Fri, 08 Mar 2024 12:50 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Fri, 08 Mar 2024 12:50 AM IST
विज्ञापन
Dividers will be built on 11 routes of the city, fancy street lights will be installed
फोटो 27:::बोर्ड बैठक में संबोधित करतीं पालिकाध्यक्ष ज्योति गुप्ता साथ में ईओ विनयमणि त्रिपाठी। संवाद
विज्ञापन

फोटो 28:::बोर्ड बैठक में बोलतीं सभासद पूनम पांडे। संवाद



- नगर पालिका की बोर्ड बैठक में 13 बिंदुओं पर विकास कार्य कराने के प्रस्ताव पास
- सभासदों ने मोल्लों की सड़कें और रोशनी का इंतजाम कराने की मांग की

संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। शहर के प्रमुख 11 मार्गों पर डिवाइडर और फैंसी स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी। इसके समेत नगर पालिका की बोर्ड बैठक में कुल 13 बिंदुओं पर शहर के विकास का खाका खींचा गया और प्रस्ताव पास किए गए। बैठक में सभासदों ने अपने वार्डों में गली बनवाने, रोशनी के इंतजाम कराने के मुद्दे उठाया। निर्माण संबंधी अन्य मांगों को भी एजेंडे में शामिल करने की मांग की।

नगर पालिका की बोर्ड बैठक में गुरुवार को लेखाकार ने नवंबर 2023 से फरवरी 2024 तक के आय-व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। बताया कि 5.96 करोड़ रुपये की लागत से शहर के नुमाइश चौराहा से पक्का तालाब होते हुए नौरंगाबाद चौराहा, नयाशहर चौराहा, रामगंज होते हुए पक्का बाग से तिकोनिया तक स्ट्रीट लाइटें लगवाई जाएंगी।
विज्ञापन

वहीं, शास्त्री चौराहे से तिकोनिया होते हुए नगर पालिका चौराहा, पचराहा, छैराहा होते हुए टिक्सी मंदिर चौराहे, रामगनर चौराहा से भराथना चौराहा होते हुए भरथना हाईवे पुल तक भी स्ट्रीट लाइटें लगाकर शहर को रोशन किया जाएगा। इसके अलावा शहर के 11 प्रमुख मार्गों पर डिवाइडर बनाकर जाम की समस्या से निजात दिलाने के प्रस्ताव को भी पास किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के इन प्रमुख मार्गों पर होंगे काम, जाम से मिलेगी निजात
- पचराहा से कोतवाली होते हुए तिकोनिया
- पुलिस लाइन तिराहा से नुमाइश चौराहा
- एसएसपी चौराहा से बलराम सिंह चौराहा होते हुए नौरंगाबाद पुलिस चौकी
- एसएसपी चौराहा से पक्का तालाब चौराहा, पुरबिया टोला, सीओ चौराहा होते हुए राजागंज चौराहा
- बल्देव चौराहा होते हुए पुराना महिला अस्पताल चौराहा तक
- बलदेव चौराहा से श्यामलाल चौराहा, साबित गंज चौराहा से गुरु तेग बहादुर गुरुद्वारे तक
- पक्का तिराहा से मुधवन वाटिका होते हुए महेरा चुगी चौराहा
- बस स्टैंड तिराहा से शास्त्री चौराहा
- पक्का तालाब चौराहा से बलराम सिंह चौराहा होते हुए ईदगाह से अधिशासी अधिकारी आवास
- स्टेशन चौराहा होते हुए कृष्णा बेकरी तक, एसएसपी चौराहा से पुलिस लाइन तिराहा तक
- अंबेडकर तिराहा से मुलायम सिंह की कोठी होते हुए अंडरब्रिज तक डिवाइडर बनाए जाएंगे

चेयरमैन ज्योति गुप्ता और ईओ विनय मणी त्रिपाठी ने सभी कार्य जल्द शुरू होने का आश्वासन दिया। कहा कि जो काम रह गए हैं उन्हें अगली बैठक के एजेंडे में शामिल किया जाएगा। बैठक में पूर्व चेयरमैन कुलदीप उर्फ संटू गुप्ता, करमगंज सभासद अभिषेक त्रिपाठी, अकालगंज सभासद शरद वाजपेयी आदि मौजूद रहे।


बलराम सिंह चौराहे का सुंदरीकरण और करनपुरा की सड़कें बनवाने की मांग की

चौगुर्जी सभासद पूनम पांडे ने बलराम सिंह चौराहे का सुंदरीकरण कराने की मांग की। उन्होंने कहा यह शहर का महत्वपूर्ण चौराहा है। करनपुरा की सभासद नीलम दुबे ने मोहल्ले की गलियां जर्जर होने का मुद्दा उठाया। कहा कि इन्हें लंबे समय से शामिल नहीं किया गया है। इस पर चेयरमैन ने अगली बैठक में इन सड़कों को शामिल करने का आश्वासन दिया। अजीत नगर के सभासद सुनील आंबेडकर ने ख्यालीराम में बने बाबा साहब आंबेडकर के पार्क का सुंदरीकरण कराने की मांग की। कहा कि पिछली बैठकों में भी इसे दुरुस्त कराने का आश्वासन दिया गया, लेकिन उसे एजेंडे में शामिल नहीं किया जा रहा। महेरा चुंगी चौराहे से नेशनल हाईवे तक अंधेरे रहने की समस्या बताई गई। इस पर चेयरमैन ने जल्द ही लाइटें लगवाने का आश्वासन दिया।


887 कर्मचारी करेंगे शहर की सफाई
बैठक में शहर को स्वच्छ बनाने के लिए 887 कर्मचारियों की तैनाती को लेकर चर्चा हुई। शहर में सफाई व्यवस्था के लिए जीएस इंटरप्राइजेज को एक वर्ष की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं कार्यालय के कार्यों लिए बेवर की कंपनी बांके बिहारी ट्रेडर्स को 600 कर्मियों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। चेयरमैन ने बताया कि शहर की सफाई व्यवस्था के लिए सफाई कर्मियों से काम लेने के लिए कंपनी तय कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed