फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Diver's body found in Ganganahar drowned in Sirsaganj

सिरसागंज में डूबे गोताखोर का शव गंगनहर में मिला

Sat, 12 Mar 2022 12:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Mar 2022 12:11 AM IST
विज्ञापन
Diver's body found in Ganganahar drowned in Sirsaganj
जसवंतनगर। सूरजपुर नहर में नौ मार्च को डूबे गोताखोर का शव शुक्रवार दोपहर जसवंतनगर थाना क्षेत्र में भोगनीपुर गंगनहर में उतराता मिला। शव बलरई की ओर से बहकर आया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव निकलवाया, थोड़ी ही देर बाद थाना सिरसागंज पुलिस भी पहुंच गई। गोताखोर फिरोजाबाद जिले के बसई का निवासी कालीचरन उर्फ करुआ (45) था।
विज्ञापन

कचौरा रोड पर शुक्रवार दोपहर राहगीरों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी। कस्बा इंचार्ज नागेंद्र चौधरी ने गंगनहर से शव को निकलवाया।
इसी बीच सिरसागंज पुलिस भी थाना जसवंतनगर पहुंची। उसने बताया कि वे दो दिन से एक गोताखोर की तलाश कर रहे हैं। शव देखकर पुलिस के साथ पहुंचे परिजन रोने लगे।
विज्ञापन

बेटे गौतम ने अपने पिता कालीचरन के शव को पहचान लिया। बताया कि नौ मार्च को सूरजपुर नहर के पुल सिरसागंज पर एक युवक डूब गया था। जब पुलिस उसका शव नहीं निकाल सकी तो गोताखोर कालीचरन उर्फ करूआ (निवासी अंते की मड़ैया बसई जिला फिरोजाबाद) को बुलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब पिता शव को खोजने के लिए नहर में कूदे तो उनका सिर नहर पुल से टकरा गया। इससे पिता भी डूब गए। सिरसागंज पुलिस दो दिन से शव तलाश रही थी।
कालीचरन के तीन पुत्रों में सबसे बड़ा गौतम, दूसरा खेता व तीसरा कृष्णा है। बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है।
कालीचरन के पुत्र गौतम, उसके चाचा गंगाराम व मां इंद्रवती ने सिरसागंज पुलिस पर लापरवाही से नहर में कूदा देने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed