फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   divaidar par baitha tha magaramachchh

डिवाइडर पर बैठा था मगरमच्छ

Sat, 09 Oct 2021 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 Oct 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
divaidar par baitha tha magaramachchh
चकरनगर। जसवंत नगर के सराय भूपत के पास नेशनल हाईवे-दो के डिवाइडर पर मगरमच्छ बैठा मिला। सूचना पाकर पहुंची वन विभाग की टीम ने शनिवार सुबह आठ बजे रेस्क्यू करके मगरमच्छ को पकड़ लिया और उसे सहसो डॉल्फिन परियोजना डाक बंगले के पास चंबल नदी में छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

सेंचुरी के चकरनगर के वन क्षेत्राधिकारी हरि किशोर शुक्ला ने बताया कि भटक कर सराय भूपत क्षेत्र स्थित नेशनल हाईवे-दो के डिवाइडर पर मगरमच्छ आकर बैठ गया था। इसकी जानकारी होने पर बढ़पुरा और लखना वन रेंज अधिकारी रेस्क्यू टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मगरमच्छ का रेस्क्यू किया।
विज्ञापन

इसके बाद उसे पकड़कर चंबल नदी में छोड़ दिया। पकड़ा गया मगरमच्छ नर थी। उसकी उम्र लगभग दो वर्ष से अधिक और लंबाई आठ फीट दो इंच थी। नदी में छोड़े जाने से पहले पशुपालन विभाग ने स्वास्थ्य परीक्षण किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेस्क्यू ऑपरेशन में पर्यावरणविद् डॉ. राजीव चौहान, संजीव चौहान, वन रेंज अधिकारी लखना विवेकानंद दुबे, शिवकुमार यादव, वन दरोगा सूर्यकांत शुक्ला, सेंचुरी के वन दरोगा विष्णु पाल सिंह चौहान समेत कई लोग शामिल रहे।
सहसों गांव के पास तालाब से शुक्रवार की शाम को चंबल सेंचुरी की टीम ने दो फीट के अवयस्क मगरमच्छ को पकड़ कर चंबल नदी में प्राकृतिक वास में छोड़ा था। सेंचुरी वनरक्षक नीरज ने बताया गांव के तालाब में कई दिनों से मगरमच्छ का बच्चा दिखाई दे रहा था।

तालाब के किनारे जाल डालकर उसे पकड़ा गया। यह 6-7 माह का मादा मगरमच्छ था। कुंदौल गांव के तालाब के मगरमच्छ सेंचुरी विभाग के लिए मुश्किल बने हुए है।
सेंचुरी विभाग के स्थानीय कर्मचारी व अधिकारी तालाब से मगरमच्छ निकालने के लिए तरह-तरह के प्रयास कर रहे हैं, लेकिन तालाब में दलदल युक्त पानी होने से मगरमच्छ हाथ नहीं आ रहे हैं। सेंचुरी क्षेत्राधिकारी हरि किशोर शुक्ला ने बताया काफी प्रयासों के बाद मगरमच्छ तालाब से नहीं निकाले जा पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed