फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Discharged after doing half the treatment, recruited on the reprimand of the minister

आधा इलाज कर किया डिस्चार्ज, मंत्री की फटकार पर किया भर्ती

Sun, 12 Jun 2022 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jun 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Discharged after doing half the treatment, recruited on the reprimand of the minister
राज्य मंत्री से हाथ जोड़कर शिकायत करती बंदी मरीज की भाभी। संवाद - फोटो : ETAWAH
इटावा। खून की कमी होने पर जेल से जिला अस्पताल भेजे गए बंदी को ठीक न होने के बावजूद डॉक्टर ने डिस्चार्ज कर दिया। निरीक्षण करने आए दो मंत्रियों से मरीज की भाभी ने शिकायत की। मंत्री ने सीएमओ को मरीज को दोबारा भर्ती कराने और लापरवाही की जांच कराने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

जसवंतनगर थाना क्षेत्र के नगला जुला गांव निवासी सजनेश (22) दुष्कर्म के आरोप में सात जून 2021 से जिला जेल में बंद है। खून की कमी बताकर शुक्रवार को जेल अस्पताल के डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर किया था। बंदी की भाभी प्रीति ने आरोप लगाया कि डॉ. अजय शर्मा ने एक यूनिट खून चढ़ाया और दवाइयां भी नहीं दीं। हालत में सुधार न होने के बावजूद रविवार को 11: 50 बजे सजनेश को डिस्चार्ज कर दिया। दोपहर करीब दो बजे राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार गुलाब देवी और राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार जिला अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे। प्रीति ने मंत्रियों से डॉक्टर की शिकायत की। गुलाब देवी ने सीएमओ भगवान दास को मरीज को भर्ती करने का आदेश दिया।
विज्ञापन

मंत्रियों ने भूतल के ही वार्डों का निरीक्षण किया। लिफ्ट खराब होने से ऊपर के तीन तलों के वार्डों में नहीं गए। प्रथम तल पर महिला सर्जिकल वार्ड में भर्ती मैनपुरी की मरीजों के तीमारदार जयचंद और प्रमोद ने बताया कि हम लोग मंत्री का इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

निरीक्षण से पहले कई मरीज किए डिस्चार्ज
मंत्रियों के दौरे से पहले ही अस्पताल को व्यवस्थित कर लिया गया था। नाम न छापने की शर्त पर अस्पताल के कर्मचारियों ने बताया कि शनिवार रात से मरीजों को डिस्चार्ज करना शुरू कर दिया गया था। मंत्रियों के निरीक्षण के दौरान काफी कम मरीज भर्ती थे। मंत्रियों ने सिर्फ सर्जिकल वार्ड का निरीक्षण किया। महिला वार्ड और पुरुष वार्ड में नहीं गए।

वर्जन
दस जून को एक यूनिट खून चढ़ाया गया था। खून चढ़ने के बाद हीमोग्लोबिन सात के ऊपर पहुंच गया था। उसे दोबारा भर्ती कर लिया गया है और खून चढ़ाने की तैयारी की जा रही है। -भागवान दास, सीएमओ

जिला अस्पताल के पुरुष वार्ड में भर्ती बंदी मरीज। संवाद

जिला अस्पताल के पुरुष वार्ड में भर्ती बंदी मरीज। संवाद- फोटो : ETAWAH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed