फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Dimple and Mohit's wrestling missed on par

Etawah News: डिंपल और मोहित की कुश्ती बराबरी पर छूटी

Thu, 28 Sep 2023 11:45 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Thu, 28 Sep 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
Dimple and Mohit's wrestling missed on par
भरथना। मोती मंदिर (लंगूर की मठिया) पर बुढ़वा मंगल के अवसर पर आयोजित दो दिवसीय दंगल में झंडा कुश्ती बराबरी पर छूटी। यह कुश्ती पीसापुरा के डिंपल यादव व लहरोई के मोहित कुमार के बीच हुई। काफी देर तक दोनों पहलवानों ने अपने-अपने दांव पेंच आजमाए। खलीफा सुरेंद्र के निर्णय पर रोमांचक मुकाबला बराबरी पर छूटा। कुश्ती का आयोजन श्री महावीर जी मोती मंदिर मेला समिति की ओर से लंगूर की मठिया पर आयोजित हुआ। मेला संरक्षक हरिओम यादव ने समिति पदाधिकारियों की उपस्थिति में विजेता व उपविजेता पहलवानों को शील्ड व पुरस्कार राशि भेंट कर सम्मानित किया। समिति संरक्षक राजेंद्र चौधरी, अध्यक्ष राजेंद्र दीक्षित, मंत्री पंकज नारायण पोरवाल, कोषाध्यक्ष राजेश वर्मा, अरविंद दुबे, श्री कृष्ण शर्मा,सत्यप्रकाश यादव राजा,प्रताप यादव, भगवान दास शर्मा, रानू यादव, महेंद्र पाल भूरे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed