फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Dilapidated electric wire at the exhibition gate, fear of accident

Etawah News: प्रदर्शनी गेट पर जर्जर बिजली के तार, हादसे की आशंका

Mon, 07 Aug 2023 11:31 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Mon, 07 Aug 2023 11:31 PM IST
विज्ञापन
Dilapidated electric wire at the exhibition gate, fear of accident
भरथना। कस्बा में चल रही प्रदर्शनी में आने-जाने दर्शकों की जान के साथ बिजली विभाग खिलवाड़ कर रहा है। प्रदर्शनी के मुख्य द्वार पर लटक रहे जर्जर तार हादसों को दावत दे रहे हैं। सबकुछ जानकर भी जिम्मेदार चुप्पी साधे हुए हैं।
विज्ञापन



प्रदर्शन के लिए दो गेट बनाए गए हैं। दूसरे गेट को लोहे के पाइप पर कपड़ा लपेट कर आकर्षक बनाया गया है। इस गेट के ऊपरी हिस्से से कुछ ही ऊंचाई पर जर्जर बिजली की लाइन गुजरी है, जो किसी हादसे दे रही है। कन्नौज हाईवे किनारे सजे इस गेट से हर रोज प्रदर्शनी देखने आने जाने के लिए लोग प्रदर्शनी गेट पर जर्जर बिजली के तार, हादसे की आशंकागुजरते हैं। वहीं मुख्य मार्ग पर हर समय हल्के व भारी वाहनों का आवागमन रहता है। ऐसे में हादसे का डर बना रहता है। आए दिन होने वाले फॉल्टो से उठने वाली चिंगारी से आग लगने का डर बना रहता है। एसडीएम कुमार सत्यमजीत ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। एसडीओ को बिजली की लाइन दुरुस्त किए जाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed