फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Digital x-ray machine malfunctioning, wandering patients in etawah

इटावाः डिजिटल एक्स-रे मशीन खराब, भटक रहे मरीज

Sat, 29 Aug 2020 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Digital x-ray machine malfunctioning, wandering patients in etawah
इटावा। कोरोना संक्रमण की वजह से गरीबों का सहारा जिला अस्पताल ही है, लेकिन यहां व्याप्त समस्याओं से मरीजों की परेशानियां कम होने की बजाय बढ़ती ही जा रही हैं। चार दिन से डिजिटल एक्स-रे मशीन की खराब है। ऐसे में शनिवार को कंप्यूटर की खराबी के चलते खून की जांच कराने आए लोगों को तीन घंटे लाइन में जूझना पड़ा।
विज्ञापन

दरअसल, जनरल ओपीडी बंद होने से फिजिशियन डॉक्टर भी नहीं बैठ रहे हैं। बरसात का मौसम होने से मौसमी बीमारियों के बढ़ने की वजह से मरीज बड़ी संख्या में जिला अस्पताल में खून की जांच कराने आ रहे हैं। शनिवार को साप्ताहिक लॉक डाउन के बावजूद जैसे तैसे लोग घर से जिला अस्पताल जांच कराने आए लोगों को कंप्यूटर सिस्टम में खराबी आने की वजह से करीब 3 घंटे इंतजार करना पड़ा। इस वजह से लोग खिड़की पर काफी देर से लाइन लगाए खड़े रहे।
विज्ञापन

सिविल लाइन से आए युवक गौरव ने बताया वह सीवीसी जांच कराने के लिए खाली पेट आया था। दो घंटे बाद भी जांच नहीं हो सकी। दूसरी ओर चार दिन से जिला अस्पताल की डिजिटल एक्स-रे मशीन खराब होने से लोग परेशान हैं। कोरोना संक्रमण के बावजूद रोजाना करीब डेढ़ सौ से ज्यादा लोग एक्स-रे कराने आ रहे हैं। ऐसी स्थिति में तीमारदारों को अपने मरीज का एक्स-रे कराने के लिए परेशान होना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. एसएस भदौरिया ने बताया की डिजिटल एक्स-रे मशीन के सीपीओ से धुआं निकलने की वजह से चार दिन से एक्स-रे नहीं हो पा रहे हैं। सही कराने के संबंध में कानपुर में इंजीनियर से बात हुई है। लेकिन वे अभी आए नहीं। सोमवार मंगलवार तक आने पर मशीन चालू होने की उम्मीद है। बताया ट्रामा सेंटर में मैनुअल एक्सरे हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed