{"_id":"5ee25ef18ebc3e42b050f481","slug":"dialysis-of-kidney-patients-started-in-medical-university-etawha-news-knp565000337","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिकित्सा विवि में किडनी के मरीजों की डायलिसिस शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिकित्सा विवि में किडनी के मरीजों की डायलिसिस शुरू
विज्ञापन
फोटो संख्या 16 डायलिसिस यूनिट का निरीक्षण करते कुलपति प्रो. राजकुमार एवं अन्य
- फोटो : ETAWHA
कडनी के मरीजों को बड़ी संख्या में कोरोना की चपेट में आते देख सैफई चिकित्सा विश्वविद्यालय में डायलिसिस की शुरुआत कर दी गई।
यहां कोविड-19 अस्पताल बनाए जाने के बाद से यह सुविधा बंद चल रही थी। गुुरुवार को यहां भर्ती चार कोरोना मरीजों की भी डायलिसिस की गई।
विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो (डॉ.) राजकुमार ने बताया कि नियमित डायलिसिस यूनिट को ट्रॉमा सेंटर के ग्राउंड फ्लोर पर शिफ्ट किया गया है, ताकि किडनी के सामान्य मरीज कोरोना संक्रमितों के संपर्क में न आ सकें।
इसके अलावा संक्रमितों की डायलिसिस के लिए चार मशीनें कोविड-19 अस्पताल में भी लगाई गईं हैं। गंभीर रोगियों के लिए दो मशीन आईसीयू में भी लगाई गईं हैं।
डायलिसिस सेंटर के इंचार्ज एवं मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि शासनादेश के क्रम में गुर्दे के मरीजों के डायलिसिस के लिए वैकल्पिक व्यवस्था के अंतर्गत 15 डायलिसिस मशीने नॉन-कोविड मरीजों के लिए ट्रामा और इमर्जेंसी के भू-तल पर लगाईं हैं।
यहां पूर्व की भांति गुर्दे के मरीजों की डायलिसिस सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे के बीच दो शिफ्टों में की जा रही है।
उन्होंने बताया कि नियमित डायलिसिस के लिए विश्वविद्यालय द्वारा डायलिसिस हेल्पलाइन नंबर 05688-276568 जारी किया गया है। इस पर मरीज फोन करके 24 घंटे डायलिसिस से संबंधित जानकारी भी ले सकते हैं।