Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Dhanteras market dazzles... business worth two hundred crore

Etawah News: चकमा धनतेरस का बाजार...दो सौ करोड़ का कारोबार

Sat, 07 Nov 2026 12:45 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Sat, 07 Nov 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
Dhanteras market dazzles... business worth two hundred crore
फोटो 31:: शहर के सिंधी बाजार में बर्तन और अन्य सामान खरीदने के लिए उमड़ी भीड़। संवाद
इटावा। धनतेरस पर दोपहर से शुरू हुआ बाजार देर रात तक चला। कारें, बाइकें, इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने के साथ ही लोगों ने सोने, चांदी और बर्तनों की जमकर खरीदारी की। कारें लगभग चार सौ और दोपहिया वाहन लगभग 15 सौ लोग अपने घर ले गए। व्यावसायिक वाहनों की भी खरीदारी हुई। लगभग दो सौ करोड़ का बाजार आंका गया है।
विज्ञापन


मिश्रा हीरो शोरूम के संचालक पृथ्वी मिश्रा ने बताया कि बाजार बहुत अच्छा रहा। लगभग 12 सौ बाइकें, स्कूटी की बिक्री हुई है। सबसे ज्यादा लोगों ने सामान्य हल्की बाइक और स्कूटी पसंद की है। इब्जा इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (इब्जा) के प्रदेश सह प्रभारी आकाशदीप जैन और फकीर चंद ज्वैलर्स के संचालक नवीन ने बताया कि सराफा बाजार बेहतर रहा है।
विज्ञापन


इस बार भी लोगों ने कम वजन वाले गहनों को पसंद किया। चांदी के सिक्कों के साथ ही गणेश-लक्ष्मी भी लोगों ने खरीदे हैं। टाटा कार शोरूम के संचालक अंकुर गुप्ता ने बताया कि लगभग 50 कारों की बिक्री हुई है। बाजार पिछली बार की तरह ही रहा है। उधर, मारुति की लगभग डेढ़ सौ, महिंद्रा की लगभग 140 कारों की बिक्री हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हुंडई, किया समेत अन्य कंपनियों की भी लगभग 100 कारें बिकी हैं। इस तरह लगभग चार सौ सपनों की कार लोग अपने घर ले गए। सुबह से ही अपनी मनपसंद कार, बाइक, स्कूटी ले जाने के लिए लोग शोरूम पहुंच गए थे। नए वाहन की घर पहुंचकर पूजन-अर्चन कराया।

फोटो 31:: शहर के सिंधी बाजार में बर्तन और अन्य सामान खरीदने के लिए उमड़ी भीड़। संवाद

फोटो 31:: शहर के सिंधी बाजार में बर्तन और अन्य सामान खरीदने के लिए उमड़ी भीड़। संवाद

फोटो 31:: शहर के सिंधी बाजार में बर्तन और अन्य सामान खरीदने के लिए उमड़ी भीड़। संवाद

फोटो 31:: शहर के सिंधी बाजार में बर्तन और अन्य सामान खरीदने के लिए उमड़ी भीड़। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed