फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Dhakra culvert will become an issue

ढकरा की पुलिया बनेगी मुद्दा

Fri, 21 Jan 2022 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jan 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Dhakra culvert will become an issue
चकरनगर। ढकरा पुलिया इस विधानसभा चुनाव में बीहड़ क्षेत्र की जनता का अहम मुद्दा बनेगी। बाढ़ के दौरान पुलिया धसकने से दो बार मुख्यमंत्री का कार्यक्रम निरस्त हो हुआ।
विज्ञापन

बीहड क्षेत्र का मुख्य लखना सिंडोस मार्ग सीधे मध्य प्रदेश के ग्वालियर भिंड़ के कई मार्गों को जुड़ता है। चकरनगर कस्बा और हनुमंतपुरा चौराहे के बीच सहसों चंबल नदी के पास ढकरा पुलिया आज कई दशकों से क्षेत्र के लिए समस्या बनी हुई है।
विज्ञापन

पक्के पुल का निर्माण होने के समय लोगों ने सोचा था कि अब नदी में बाढ़ आने के समय कोई समस्या नहीं होगी। वर्ष 2015 में बाढ़ के दौरान पुलिया क्षतिग्रस्त हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग ने जुगाड़ू से काम चलाकर आवागमन चालू रखा। 2019 में आई भीषण बाढ़ के दौरान पुलिया पूरी तरह से धराशाई हो गई। वर्ष 2021 में आई भीषण बाढ़ से यह पुलिया चंबल नदी की बाढ़ की चपेट में आ गई और मुख्य रास्ता दो भागों में बंट गया।
मुख्यमंत्री का कार्यक्रम पुलिया के कारण निरस्त हुआ। बरसात होने के समय पुलिया से निकलने वाले वाहनों को बहुत सावधानी बरतनी पड़ती है। चिकनी मिट्टी होने के कारण जरा सी बरसात में हादसा हो जाता है।
बीहड़ क्षेत्र के 50 से अधिक गांव कस्बा चकरनगर इसी पुल से तहसील मुख्यालय के कार्यों के लिए आते हैं। उदी चंबल पुल क्षतिग्रस्त होने पर मध्य प्रदेश की ओर से आने वाले वाहन इसी रास्ते से होते हुए बकेवर हाईवे पहुंचते हैं।

ढकरा पुलिया बीहड़ी बाशिंदों के आवागमन के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। क्षेत्रीय लोगों ने चुनावी साल में इस पुलिया को चुनावी मुद्दा बनाने की ठानी है। कहा कि जो पुलिया बनवाएगा वही सपोर्ट पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed