फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   development work will be done with 2 crore

Etawah News: जसवंतनगर ब्लाॅक में ढाई करोड़ से होंगे विकास कार्य

Tue, 14 Mar 2023 11:18 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Tue, 14 Mar 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
development work will be done with 2 crore
जसवंतनगर। ब्लॉक सभागार जसवंतनगर में मंगलवार को क्षेत्र पंचायत की बैठक हुई। इसमें वित्तीय वर्ष 2023-2024 के लिए दो करोड़ 50 लाख का बजट सर्वसम्मति से पारित किया गया। 100 से ज्यादा विकास कार्यों के प्रस्ताव मंजूर किए गए।
विज्ञापन

ब्लाॅक प्रमुख डॉ. अंजली यादव ने कहा कि जो विकास प्रस्ताव सदस्यों ने दिए हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर बजट मिलते ही कराया जाएगा। मौजूद ग्राम प्रधानों और क्षेत्र पंचायत सदस्यों के साथ विकास कार्यों को लेकर चर्चा भी की गई। बीडीओ मानू लाल ने बताया कि विभिन्न फंडों से वित्तीय वर्ष 2021-22 और 2022- 23 में पांच करोड़ 77 लाख 77 हजार रुपये विकासखंड को मिले थे। इनसे 76 काम कराए गए। इसमें इंटरलॉकिंग, संपर्क मार्ग, पुलिया और नालियों के काम शामिल हैं। 56 कामों पर चार करोड़ 87 लाख रुपये खर्च किए जा चुके हैं। 20 काम अधूरे हैं। उन्हें भी जल्द पूरा कराया जाएगा।
विज्ञापन

खंड विकास अधिकारी ने बताया की बैठक में स्वास्थ्य विभाग, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की योजनाओं, सार्वजनिक वितरण प्रणाली योजना, पशु टीकाकरण, कृषि एवं सहकारिता, पेयजल, विद्युत, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन योजना आदि पर भी चर्चा हुई। क्षेत्रीय विधायक शिवपाल सिंह यादव के प्रतिनिधि के रूप में अनुज यादव मोंटी मौजूद रहे। सभी ग्राम पंचायत अधिकारी, सारे बीडीसी सदस्य और ग्राम प्रधान भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed