फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   development work start with 4 crore

इटावा: 4.30 करोड़ से होंगे विकास कार्य

Wed, 15 Feb 2023 12:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Wed, 15 Feb 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
development work start with 4 crore
चकरनगर। क्षेत्र पंचायत सदस्य की बैठक में मंगलवार को 4.30 करोड़ के विकास कार्यों को मंजूरी दी गई। इससे ग्राम पंचायतों में गली, खड़जे, सीसी, नाले आदि कार्य जल्द हो सकेंगे।
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख राधा यादव की अध्यक्षता में सदस्यों की बैठक ब्लाक सभागार में हुई। इसमें प्रमुख रूप से खड़ंजा, इंटरलॉकिग, सीसी मार्ग, कच्चे मार्ग की मरम्मत, नाला निर्माण सहित आवासों के प्रस्ताव रखे गए। ब्लाक प्रमुख ने कहा कि इसी वित्तीय वर्ष में सारे विकास कार्यों को कराया जाएगा। क्षेत्र पंचायत की बैठक में खिरीटी ग्राम पंचायत की महिला मेट का मुद्दा छाया रहा।
विज्ञापन

खण्ड विकास अधिकारी बृजमोहन अम्बेड ने कहा कि गांव के कार्यों को कराने के लिए सभी कार्यदायी संस्थाएं समय बद्ध तरीके से कार्य करें। इसमें कोई कोताही न बरती जाए और वित्तीय वर्ष के अंतर्गत ही कार्यों को पूरा कर लिया जाए। पूर्व ब्लॉक प्रमुख मुकेश राजावत, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि राकेश यादव, ग्राम प्रधान सज्जन सिंह, विशंभर सिंह परिहार, बीडीसी कुंतल सिंह, उमेश राजावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed