{"_id":"6aef6b766eae2bd08d0f8788","slug":"department-on-alert-for-cleanliness-and-uninterrupted-power-supply-during-diwali-etawah-news-c-216-1-etw1004-152793-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: दीपावली पर सफाई और निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए विभाग अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: दीपावली पर सफाई और निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए विभाग अलर्ट
Sat, 07 Nov 2026 11:48 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Sat, 07 Nov 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
इटावा। दीपावली पर आतिशबाजी और त्योहार की तैयारियों के बीच शहरवासियों को साफ-सफाई, पानी और बिजली की समस्या से जूझना न पड़े, इसके लिए नगर पालिका और बिजली निगम ने कमर कस ली है। त्योहार पर होने वाली अतिरिक्त व्यवस्थाओं को लेकर दोनों विभागों ने कर्मचारियों के साथ बैठक कर कार्ययोजना तैयार की है।
नगर पालिका ने शहर की सफाई के लिए एक हजार से अधिक कर्मचारियों की टीमें लगाई हैं, वहीं बिजली निगम ने निर्बाध आपूर्ति बनाए रखने और तकनीकी फॉल्ट को तत्काल दुरुस्त करने के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है। किसी भी तरह की समस्या होने पर शहरवासी विभागों के कंट्रोल रूम और अधिकारियों के नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।
-- -- -
एक हजार से अधिक कर्मचारी संभालेंगे सफाई व्यवस्था
दीपावली पर आतिशबाजी और बाजारों में खरीदारी के चलते शहर की सड़कों और गलियों में काफी कूड़ा फैलता है। रातभर आतिशबाजी के बाद सुबह सड़कों पर कचरे के ढेर लग जाते हैं। इसे देखते हुए नगर पालिका ने विशेष सफाई अभियान की तैयारी की है। ईओ संतोष कुमार मिश्र ने बताया कि शहर में सुबह और शाम दो चरणों में सफाई कराई जा रही है। इसके लिए एक हजार से अधिक कर्मचारियों को लगाया गया है। उन्होंने शहरवासियों से अपील की कि कूड़े को कूड़ा उठाने वाली गाड़ियों में ही डालें। सफाई और पानी से संबंधित शिकायत के लिए नगर पालिका के कंट्रोल रूम नंबर 1533 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
-- -- -- -
फॉल्ट दूर करने के लिए रात में भी तैनात रहेंगे कर्मचारी
दीपावली पर बिजली की खपत बढ़ने से ओवरलोडिंग और तकनीकी फॉल्ट की आशंका रहती है। इसे देखते हुए बिजली निगम ने शिकायत केंद्र सक्रिय कर दिया है। अधीक्षण अभियंता ऋषभ देव ने बताया कि सभी पावर हाउस पर रात में दो से तीन कर्मचारियों की तैनाती रहेगी। शिकायत मिलते ही कर्मचारी मौके पर पहुंचकर फॉल्ट दूर करेंगे। बिजली संबंधी समस्या के लिए उपभोक्ता टोल फ्री नंबर 1912 और कंट्रोल रूम नंबर 9412000737 पर कॉल कर सकते हैं। इसके अलावा अधीक्षण अभियंता के सीयूजी नंबर 9412748844, एक्सईएन प्रथम 9412748800, द्वितीय 9412748806 और तृतीय 9412740150 पर भी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।