{"_id":"6ab56e8ccfcf0607fd08a2f4","slug":"dengue-confirmed-in-eight-patients-no-cases-of-malaria-or-typhoid-found-etawah-news-c-216-1-etw1005-150254-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: आठ मरीजों में डेंगू की पुष्टि, मलेरिया व टाइफाइड का कोई केस नहीं मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: आठ मरीजों में डेंगू की पुष्टि, मलेरिया व टाइफाइड का कोई केस नहीं मिला
Fri, 25 Sep 2026 12:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Fri, 25 Sep 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
इटावा। जिले में धीरे-धीरे डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। बृहस्पतिवार को संयुक्त जिला अस्पताल में बीमार कुल 332 मरीजों की डेंगू, मलेरिया व टाइफाइड की जांच कराई गई। इसमें 52 मरीजों की डेंगू की जांच की गई।
इसमें आठ मरीजों में डेंगू की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वहीं, मलेरिया व टाइफाइड के मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव मिली है। सभी डेंगू पॉजिटिव मरीज खतरे से बाहर बताए गए हैं। जिला अस्पताल में प्रतिदिन बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है।
इस समय जिले में डेंगू का प्रभाव बढ़ रहा है तो सतर्कता के तौर पर अस्पताल आने वाले बुखार के मरीजों की सबसे पहले खून की जांच कराई जा रही है। मरीज की रिपोर्ट में प्लेटलेट्स कम पाई जाती है तो उन मरीजों की तुरंत डेंगू की जांच की जा रही है। (संवाद)