फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   dengu patient increaces in jila asptal

संचारी रोग नियंत्रण अभियान का सच... थम नहीं रहा मर्ज

Sat, 15 Oct 2022 12:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 15 Oct 2022 12:10 AM IST
विज्ञापन
dengu patient increaces in jila asptal
इटावा। जिले में संचारी रोग नियंत्रण अभियान चल रहा है। इसके बाद भी डेंगू के मामले बढ़ते जा रहे हैं। जिला अस्पताल की पैथोलॉजी में हुई जांच में एक अक्तूबर से अभी तक डेंगू के 34 मरीज सामने आ चुके हैं। छह मरीज डेंगू वार्ड में भर्ती हैं। हालांकि जिम्मेदार ये संख्या पांच से सात ही बता रहे हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिला अस्पताल में 1145 मरीज आए। इनमें ज्यादातर वायरल बुखार के रहे। डेंगू वार्ड मेें सास-बहू सहित छह मरीजों को भर्ती किया गया। सीएमओ डॉ. गीताराम व एसीएमओ डॉ. बीएल संजय ने डेंगू वार्ड का निरीक्षण किया। अस्पताल की पैथोलॉजी में किट से 21 मरीजों की जांच हुई।
विज्ञापन

जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. लक्ष्मी कांत पांडे ने बताया कि 1362 टीमें घर-घर जाकर टीबी, बुखार के मरीजों की जांच कर रही हैं। स्लाइड भी बना रही हैं। कोविड के लक्षणों की जांच भी कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. गीताराम जनपद में डेंगू के ज्यादा केस न होने का तर्क दे रहे हैं। उनका कहना है कि किट से हुई जांच में जो भी मरीज सामने आ रहे हैं, उनका इलाज किया जा रहा है। किट से एनएस-वन की पुष्टि के लिए एलाइजा जांच कराते हैं। जनपद में अब तक करीब पांच से सात डेंगू मरीज मिले हैं। एलाइजा जांच के बाद डेंगू का एक मरीज भर्ती है। जिला अस्पताल की पैथोलॉजी लैब से डेंगू के सैंपल की एलाइजा जांच के लिए सैंपल सैफई मेडिकल कॉलेज भेजा जाता है। रिपोर्ट अस्पताल के पोर्टल पर अगले दिन आती है।
बेमौसम बारिश वायरल की वजह
जिला अस्पताल के डॉ. अजय शर्मा ने वायरल के मरीजों की संख्या कम न होने कारण बेमौसम बारिश को बताया। कहा कि दीवाली के बाद संख्या में कमी आएगी। मरीजों की घटती प्लेटलेट्स पर कहा कि वायरल कोई भी हो, प्लेटलेट्स कम हो जाती हैं। लेकिन डेंगू में ये खतरनाक हो जाती हैं। पांच से सात दिन में बुखार कम हो रहा है।
डेंगू वार्ड में तीन दिन से भर्ती लुहन्ना निवासी संतोष ने बताया कि चार दिन से बुखार आ रहा है। डेंगू जांच में रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
रंजीत ने बताया कि अलवर में सिलाई करते हैं। घर आने पर तीन दिन से बुखार आ रहा था। ठीक नहीं होने पर शुक्रवार को डेंगू वार्ड में भर्ती कराया गया।
थाना सिविल लाइन में तैनात सिपाही अमरेश यादव ने बताया उसे दो अक्तूबर से बुखार आ रहा था। पहले मलेरिया, टायफायड हुआ, जो ठीक हो गया। जिला अस्पताल में जांच में डेंगू पॉजिटिव होने पर चार दिन से भर्ती हैं।
शहर के अड्डा गूलर निवासी अभिषेक ने बताया के पांच दिन से बुखार आ रहा है। प्राइवेट लैब में डेंगू की जांच कराने पर रिपोर्ट पॉजिटिव आई। तीन दिन से भर्ती हैं। प्लेटलेट्स घटकर 49 हजार रह गईं हैं।

गांव बम्होरा (महेवा) निवासी भाग्यवती और उनकी बहू गरिमा सिंह भर्ती हैं। गरिमा के पति आलोक ने बताया आठ दिन से बुखार आने पर आराम न मिलने पर गुरुवार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पत्नी गरिमा की प्लेटलेट्स 47 हजार रह गईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed