{"_id":"635ebc1a160b0010346865e1","slug":"dengu-help-desck-missing-cases-increacess-etawah-news-knp725717123","type":"story","status":"publish","title_hn":"फाइलों में बना दीं डेंगू की हेल्प डेस्क, जमीन पर अता-पता नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फाइलों में बना दीं डेंगू की हेल्प डेस्क, जमीन पर अता-पता नहीं
विज्ञापन
इटावा। जिले में डेंगू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है लेकिन अफसर हवा हवाई दावे कर रहे हैं। सीएमओ डॉ. गीताराम ने शनिवार को बैठक के दौरान डीएम को बताया था कि सभी सरकारी अस्पतालों में डेंगू हेल्प डेस्क बना दी गई है। रविवार को जब इसकी पड़ताल की गई तो कहीं भी हेल्प डेस्क नजर नहीं आई। सीएचसी और पीएचसी में अलग डेंगू वार्ड भी बना नहीं मिला।
सीएमओ ने डीएम अवनीश राय को जिला अस्पताल में 30 बेड, सीएचसी में आठ बेड और पीएचसी में दो बेड आरक्षित करने की जानकारी दी थी। जिला अस्पताल में 30 में 17 बेड ही डेंगू वार्ड में पड़े मिले। जबकि सीएचसी और पीएचसी में किसी भी वार्ड के बाहर जानकारी तक अंकित नहीं की गई कि ये डेंगू वार्ड है। हेल्प डेस्क न होने की जानकारी जब जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ.एमएम आर्या को दी गई तो उनका कहना था कि डॉक्टर जहां पर मरीजों का परीक्षण करते हैं, वहीं हेल्प डेस्क है।
जिला अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर एक कर्मी को बैठाया गया है। आज कुछ अफरातफरी रही थी, इस कारण हो सकता है कि वह नहीं बैठा हो। सीएचसी, पीएचसी में हेल्प डेस्क के लिए अलग से कर्मचारी नियुक्त करने के लिए स्टाफ नहीं है। जो वार्ड ब्वाय है, वही ये काम देख रहा है। सीएचसी-पीएचसी में अगर डेंगू वार्ड की जानकारी चस्पा नहीं हैं, तो वह इसे दिखवाएंगे। - डॉ. गीताराम, सीएमओ।
विज्ञापन
गंदगी व बुखार से तप रहे गांव
इटावा। अक्तूबर से जनपद में चलाया जा रहा संचारी रोग नियंत्रण अभियान आज खत्म हो रहा है लेकिन इसका असर नहीं दिखा। ग्रामीण क्षेत्रों के हालातों को देखते हुए लगता है कि अभियान सिर्फ कागजों पर चलाया गया। गांव बुखार से तप रहे हैं और गंदगी के ढेर हैं।
संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगाई गईं 600 से अधिक टीमों ने कैसा कार्य किया, इसकी हकीकत जसवंतनगर क्षेत्र के गांव परसौआ और बसरेहर क्षेत्र के गांव बख्तियारपुर में देखने को मिलती है।
इन दोनों गांवों में बड़ी संख्या मेें लोग बुखार से तप रहे हैं। ग्रामीणों ने गांव में स्वास्थ्य विभाग की ओर से एंटी लार्वा का छिड़काव न कराने तक के आरोप लगाए। परसौआ में दो मरीजों की उपचार के दौरान मौत हो चुकी है। बख्तियारपुर में भी लोग बुखार से ग्रसित हैं।
अजीत नगर में नहीं हुआ एंटीलार्वा का छिड़काव
शहर के अजीत नगर वार्ड के सभासद प्रतिनिधि सुनील अंबेडकर का आरोप है उनके वार्ड में अभी तक न एंटीलार्वा का छिड़काव किया गया न फॉगिंग कराई गई। अजीतनगर, बगिया अड्डा, यशोदानगर, बंगाली कॉलोनी, अड्डा घसीटे, भीमनगर, कोकपुरा में कई लोग बीमार हैं। कई लोगों को डेंगू हो चुका है। वार्ड की टीचर्स कालोनी, ऋषिपुुरम कालोनी, बुध विहार और बगिया अड्डा में जलभराव होने से मच्छर पनप रहे हैं आधा नाला बना होने से तीन मोहल्लों में जलभराव है।
संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत एंटी लार्वा का छिड़काव और फॉगिंग करा रहे हैं। शिकायत मिलने पर टीम भेजी जाती है। काम के बाद सभासद के रजिस्टर पर हस्ताक्षर करवाते हैं। एक से 30 नवंबर तक रोस्टर के तहत मोहल्लों में फॉगिंग और एंटी लार्वा का छिड़काव किया जाएगा। - विनयमणि त्रिपाठी, ईओ नगर पालिका सदर।