{"_id":"5fde3aa58ebc3e3f871b71d6","slug":"delhi-reached-the-semi-finals-after-defeating-meerut-etawha-news-knp6009311164","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ को हराकर दिल्ली पहुंचा सेमीफाइनल में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ को हराकर दिल्ली पहुंचा सेमीफाइनल में
विज्ञापन
फोटो संख्या 11 मैन ऑफ द मैच को पुरस्कृत करते आयोजन कमेटी के पदाधिकारी
- फोटो : ETAWHA
इटावा। महात्मा ज्योतिबा फुले स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित स्व. रणवीर सिंह स्मृति ऑल इंडिया क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को मलिक स्पोर्ट्स दिल्ली की टीम सेमीफाइनल में पहुंची। उसने पूल बी के दूसरा क्वार्टर फाइनल मैच में जीसीए क्रिकेट अकेडमी मेरठ को छह विकेट से हराया।
दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। जीसीए एकेडमी मेरठ की टीम महज 22.1 ओवर में ऑलआउट हो गई। टीम का स्कोर 74 रन रहा। सुमित कुमार ने 15 और तुषार शर्मा व हिमांशु ने 10-10 रन बनाए। दिल्ली के यशपाल डागर और आकाशदीप भाकर ने तीन-तीन, कमल त्रिपाठी ने दो और रीतेश गुड़गे व सलमान खान ने एक-एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मलिक स्पोर्ट्स दिल्ली की टीम ने मात्र 9.1 ओवर में चार विकेट खोकर जीत दर्ज कर ली।
यशपाल ने 30 व अभिषेक ने 15 रनों का योगदान दिया। मेरठ के शिवम चौधरी ने तीन और हिमांशु ने एक विकेट लिया। दिल्ली के यशपाल को शानदार ऑल राउंड प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच पुरस्कार दिया गया। मैच में अंपायरिंग सुनील शुक्ला और मोहित प्रकाश ने जबकि स्कोरिंग राजेश सिंह ने की।
विज्ञापन
टूर्नामेंट संयोजक लालजी दुबे, विवेक यादव (चैयरमैन एसएमजीआई) वरिष्ठ खिलाड़ी हरिशंकर चतुर्वेदी, अरविंद सिंह, राज किशोर ठाकुर, सौरभ पाठक, एपी यादव, आनंद यादव टंटी, मो. अतीक अलिग, अजय यादव, कपिल चौबे आदि ने इस मैच में खेल रहे रणजी खिलाड़ियों को सम्मानित किया। मैच के दौरान आयोजन समिति के वरिष्ठ सदस्य पूर्व रणजी खिलाड़ी बिजेंद्र सिंह, वीरेंद्र यादव, आलोक यादव, आशीष यादव, ऋषि दुबे, श्याम यादव, सौरभ अवतार, पवन कुमार बंटी, अरुन कुमार सिंह, लल्लन आदि उपस्थित रहे।
आयोजन समिति के वरिष्ठ सदस्य पूर्व रणजी खिलाड़ी बिजेंद्र सिंह तथा आयोजन सचिव रेहान अजीज ने बताया कि आज कानपुर और दिल्ली के बीच दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला होगा। उन्होंने बताया कि इटावा पहले ही फाइनल में जगह बना चुकी है।