फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Defects found in Desharmau school, notice issued to absent Shiksha Mitra

Etawah News: देशरमऊ विद्यालय में मिलीं खामियां, नदारद शिक्षा मित्र को नोटिस

Fri, 20 Feb 2026 12:02 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Feb 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Defects found in Desharmau school, notice issued to absent Shiksha Mitra
इटावा। कंपोजिट विद्यालय देशरमऊ और आंगनबाड़ी केंद्र का गुरुवार को सीडीओ अजय कुमार गौतम ने निरीक्षण किया गया। इस दौरान कहीं व्यवस्थाएं दुरुस्त मिलीं तो कहीं लापरवाही पर गाज गिरी। बिना सूचना के अनुपस्थित रहने और देरी से आने पर एक शिक्षा मित्र से स्पष्टीकरण तलब किया गया है।
विज्ञापन

कंपोजिट विद्यालय देशरमऊ में निरीक्षण के समय कुल नामांकित 324 छात्रों के सापेक्ष 210 छात्र उपस्थित पाए गए। सीडीओ ने कक्षा में जाकर बच्चों से सवाल-जवाब किए, जिस पर शिक्षण की गुणवत्ता संतोषजनक मिली। हालांकि, बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने के लिए कड़े निर्देश दिए गए। विद्यालय परिसर को हरा-भरा बनाने के लिए वृक्षारोपण और मिड-डे-मील शेड पर टीन शेड डलवाने के निर्देश दिए। एक शिक्षा मित्र न केवल विलंब से विद्यालय पहुंचे बल्कि पूर्व में भी बिना किसी अनुमति के अनुपस्थित रहे थे। इस अनुशासनहीनता पर नाराजगी जताते हुए उनसे स्पष्टीकरण मांगा है। विद्यालय के साथ ही आंगनबाड़ी केंद्र का भी जायजा लिया गया। यहां कार्यकर्ता बिना यूनिफॉर्म के पाई गईं जिस पर उन्हें चेतावनी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed