फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Declaring the old Kotwali building as condemned, send a proposal for a new one: DIG

कोतवाली के पुराने भवन को कंडम घोषित कर नए का प्रस्ताव भेजें : डीआईजी

Sat, 28 Mar 2026 12:50 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
Declaring the old Kotwali building as condemned, send a proposal for a new one: DIG
इटावा। कानपुर रेंज के डीआईजी हरीश चंद्र ने जिले के निरीक्षण के दौरान कहा कि पुलिस लाइन प्रदेश की सबसे साफ और बेहतर पुलिस लाइनों में से एक है। उन्होंने पुलिस मॉडर्न स्कूल को यूपी में दूसरा स्थान मिलने और छात्रों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की। वहीं, पुरानी कोतवाली भवन को काफी जर्जर बताते हुए कहा कि यह ए ओ ह्यूम के समय की बनी हुई है, जिसे कंडम घोषित कर नई बिल्डिंग के लिए प्रस्ताव भेजें।
विज्ञापन

शुक्रवार को कानपुर रेंज के डीआईजी हरीश चंद्र ने पुलिस लाइन पहुंचकर डायल 112 में मिली नौ नई गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कहा कि पुलिस के बेड़े में नई गाड़ियों के शामिल होने से जिले की कानून व पुलिस व्यवस्था को मजबूती मिलेगी। उन्होंने मीटिंग कक्ष में पुलिस पेंशनरों के साथ बैठक कर उनकी समस्याएं सुनीं और उनके समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने शहर की कोतवाली का भी दौरा किया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान डीआईजी हरीश चंद्र ने व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष आलोक दीक्षित के साथ आए व्यापारियों से संवाद किया। व्यापारियों ने इटावा की कानून व्यवस्था पर संतोष जताया। यहां से वह लखना के कालिका देवी मंदिर भी पहुंचे जहां उन्होंने कालिका देवी के दर्शन कर यहां की व्यवस्थाओं को भी देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर उनके साथ एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव, एसपी सिटी अभय नाथ त्रिपाठी, सीओ सिटी अभय नारायण राय, सीओ यातायात रामगोपाल शर्मा, सीओ आयुषी सिंह के साथ अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला मंत्री धर्मेंद्र जैन, उपाध्यक्ष संतोष वर्मा, लल्लू सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed