{"_id":"6030f10a8ebc3e150231daba","slug":"dead-body-suspicious-cercumstances-farmer-found-etawah-news-etawha-news-knp612941382","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान ने फांसी लगा दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान ने फांसी लगा दी जान
विज्ञापन
इटावा। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मौजा जैनपुर नागर स्थित खेत में शुक्रवार रात एक किसान का शव संदिग्ध हालात में फांसी पर लटका मिला। शव देख ग्रामीणों ने परिजनों व पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवा कर परिजनों व ग्रामीणों से पूछताछ की।
राजा का बाग स्थित नगला इंद्रजीत निवासी 30 वर्षीय संजीव कुमार उर्फ सोनू किसान था। उसके चचेरे भाई अरुण ने बताया कि सोनू शुक्रवार रात पत्नी रीमा को खाना बनाकर रखने की बात कहकर नित्य क्रिया के लिए घर से निकला था।
उसके काफी देर तक घर नहीं लौटने पर रीमा ने जानकारी परिजनों को दी। इस पर परिजन उसकी तलाश में लग गए लेकिन वह नहीं मिला।
रात करीब साढ़े आठ बजे घर से लगभग चार सौ मीटर दूर स्थित मौजा जैनपुर नागर स्थित खेत में आम के पेड़ उसका शव लटका देख ग्रामीणों ने सूचना दी।
जानकारी पर किसान की मां सरोज कुमारी उर्फ रामवती, पत्नी रीमा दो बेटियों के साथ रोते-बिलखते मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवाने के बाद परिजनों व ग्रामीणों से पूछताछ की लेकिन किसान के आत्महत्या करने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका।
विज्ञापन
सिविल लाइन थानाध्यक्ष रमेश सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है, रिपोर्ट के आधार पर मामले की जांच की जाएगी।