फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Dead body of newborn girl found in Ghurye, mother including maternal grandparents accused of murder

Etawah News: घूरे में मिला नवजात बच्ची का शव, मां समेत नानना-नानी पर हत्या का आरोप

Sun, 13 Aug 2023 12:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Sun, 13 Aug 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
Dead body of newborn girl found in Ghurye, mother

including maternal grandparents accused of murder
ताखा (इटावा)। छह दिन की नवाजात बच्ची का शव घूरे में मिला। बच्ची के पिता ने उसकी मानसिक रुप से बीमार मां व नाना-नानी पर हत्या का आरोप लगाकर पुलि को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


ऊसराहार थाना क्षेत्र के कछपुरा सरसई नावर गांव निवासी सुमित कुमार ने शनिवार देर शाम थाने में तहरीर दी है। इसमें बताया कि उसकी पत्नी कंचन मानसिक रूप से कमजोर है। उसका इलाज आगरा से चल रहा है। बताया कि छह दिन पहले पत्नी ने बेटी को जन्म दिया था।
विज्ञापन

शुक्रवार को घर में बच्चे की छठी मनाने की तैयारी चल रही थी। फर्रुखाबाद के थाना मऊ दरवाजा के गांव ग्राम नगला टीका से ससुर और सास भी आए हुए थे। दोपहर में सुमित त्रिलोकपुर गांव से अपनी ममेरी बहन को लेने के लिए चला गया था। पिता खेतों पर गए थे। मां गांव में छठी का बुलावा देने गई हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ देर बाद मां के लौटने पर घर खाली मिला। मां के कई बार आवाज देने पर भी कोई बाहर नहीं आया तो मां ने पड़ोसी से जानकारी की। इस पर गांव के लोगों ने बताया कि पत्नी और सास, ससुर घूरे में कुछ फेंकने आए थे। उसके बाद से उन्हें किसी ने नहीं देखा। सूचना पर सुमित समेत पूरा परिवार घर आ गए। तलाश करने पर पत्नी बाथरूम में गेट बंद किए हुए मिली। उसे बाहर निकाला और बच्ची के बारे में पूछा तो वह कुछ बता नहीं सकी।

इस पर घूरे में जाकर तलाश किया तो मासूम बच्ची का शव मिला। यह देख सभी के होश उड़ गए। सुमित की सूचना पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। थानाध्यक्ष ऊसराहार विवेक कुमार सिंह ने बताया कि जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed