{"_id":"648370ab1fcd9f6e4205a4f8","slug":"dead-body-of-a-young-man-found-hanging-in-a-house-under-construction-etawha-news-c-12-1-278079-2023-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: निर्माणाधीन मकान में फंदे पर लटका मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: निर्माणाधीन मकान में फंदे पर लटका मिला युवक का शव
Sat, 10 Jun 2023 12:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Sat, 10 Jun 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
निर्माणाधीन मकान में फंदे पर लटका मिला युवक का शव
फोटो नं 22 प्रताप की फाइल फोटो।

क्रासर
- पत्नी से चल रहे विवाद के कारण फांसी लगाने की चर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी
महेवा। गांव भवानीपुर में एक मजदूर युवक का शव उसके निर्माणाधीन मकान में फंदे पर लटका मिला। सूचना पर शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। बताया जा रहा है कि युवक ने गरीबी से तंग आकर अपनी जान दी है।
बकेवर थाने के गांव भवानीपुर निवासी प्रताप सिंह (35) अपने परिवार के साथ रहता है। उसके माता पिता व पत्नी पत्नी प्रीती देवी सिकंदरा के पास किसी गाँव मे शादी समारोह में गए थे। शुक्रवार सुबह वह अपने बच्चों के साथ निर्माणाधीन मकान पर गया था। उसने बच्चों को पास ही स्थित बाग में बैठा दिया और कुछ काम करने की कहकर अकेला अंदर चला गया। जब कुछ देर बाद बच्चे घर में पानी पीने के लिए गए तो उन्होंने उसे फंदे पर लटका हुआ देखा तो बच्चे रोनेे लगे। बच्चों के रोने की आवाज सुनकर आसपास के लोग आ गए। उन्होने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर चौकी प्रभारी महेवा अरुण कुमार मौके पर पहुंचे और घटना से अपने अधिकारियों को अवगत कराया। इस पर सीओ विवेक जावला, प्रभारी निरीक्षक रणबहादुर सिंह मौके पर पहुंच गए। सीओ विवेक जावला ने बताया कि आत्महत्या के पीछे पति पत्नी का विवाद गांव वालों की पूछताछ में बताया गया है। मृतक के पास से एक सुसाइट नोट भी मिला है। उसकी जांच की जा रही है।