फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Dead body of a girl found hanging from a noose

Etawah News: फंदे से लटका मिला युवती का शव

Thu, 02 Apr 2026 11:32 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
Dead body of a girl found hanging from a noose
लवेदी। क्षेत्र के जैतपुरा गांव में घर पर अकेली युवती का शव फंदे से लटका मिला। मां-भाई के लौट के आने पर परिजनों को घटना की जानकारी हुई। पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्र कर शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


जैतपुरा निवासी चाचा योगेंद्र व पप्पू ने बताया कि उनके भाई गोविंद तिवारी की मृत्यु तीन साल पूर्व बीमारी के चलते हो गई थी। भाभी पुत्री कुमकुम और पुत्र उत्तम के साथ मकान की दूसरी मंजिल पर रहती थीं। बुधवार को गांव में स्थित माता रानी मंदिर पर पूर्णिमा के अवसर पर महिलाओं और कन्याओं की ओर से दीपक प्रज्वलित करने का कार्यक्रम आयोजित था। कुमकुम की मां और भाई उत्तम मंदिर पर दीपक रखने गए थे जबकि कुमकुम (20) घर पर अकेली थी।
विज्ञापन

बुधवार की रात 11:30 बजे मां-भाई लौटे तो कुमकुम को फंदे पर लटके देख उनकी चीख निकल गई। चीख-पुकार सुनकर चाचा योगेंद्र और ग्रामीण पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से शव को उतारा गया और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्र कर शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष प्रीति सेंगर ने बताया कि प्रथम दृष्टया युवती ने फंदा लगाकर जान दी है। आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। परिजनों ने अभी तक कोई तहरीर नहीं दी है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed