{"_id":"60d0c9518ebc3e32ba173585","slug":"dead-body-found-woman-etawah-news-chaupla-bamba-etawah-news-knp6355995143","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौपला बंबा में मिला महिला का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौपला बंबा में मिला महिला का शव
विज्ञापन
इटावा। चौबिया थाना क्षेत्र के चौपला बंबा में सोमवार को महिला का शव पड़ा मिला। शव काफी फूला था और शरीर में पूरे कपड़े नहीं थे। पुलिस के मुताबिक शव करीब सात दिन पुराना बताया जा रहा है।
कटैयापुरा गांव स्थित चौपला बंबा में सोमवार को एक महिला का शव पड़ा देख सनसनी फैल गई। खेतों में काम कर रहे ऊनवा संतोषपुरा गांव के ग्रामीणों ने जानकारी पुलिस को दी।
पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब तक शव अगुपुर गोपालपुर गांव तक बहते हुए पहुंच गया था। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को बंबा से बाहर निकलवाया। महिला का शव पर कुछ कपड़े नहीं थे।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने शव की दशा देखकर हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने पास में मौजूद ग्रामीणों से शव की पहचान का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली।
थानाध्यक्ष मुकेश कुमार सोलंकी ने बताया शव करीब सात दिन पुराना लग रहा है। शव फूल जाने से चहेरा भी समझ नहीं आ रहा है। महिला के बाएं हाथ में कलावा बंधा हुआ है। शव के शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी।