फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   DCM collision that killed student

छात्रा को डीसीएम ने मारी टक्कर

Fri, 27 Nov 2015 11:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा।
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा। Updated Fri, 27 Nov 2015 11:19 PM IST
विज्ञापन
DCM collision that killed student

इटावा। साइकिल से स्कूल जा रही एक छात्रा को डीसीएम ने सामने से टक्कर मार दी। इसमें छात्रा घायल हो गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने डीसीएम चालक को दबोच लिया और पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

विज्ञापन


इकदिल थाना क्षेत्र के तहत पक्का बाग निवासी मोबीन की 10 वर्षीया पुत्री सानिया तकिया आजाद गान मोहल्ला स्थित लिटिल रोज स्कूल में कक्षा 5 की छात्रा है।

वह शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे साइकिल से स्कूल जा रही थी। इसी दौरान शहर के पक्काबाग तिराहा के समीप गुप्ता बिल्डिंग मैटेरियल स्टोर के पास सामने से आई डीसीएम ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन


छात्रा साइकिल समेत उछल कर दूर जा गिरी। इससे उसे चोट आ गई। घर के करीब ही हादसा पेश आने से परिजन सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे और साइना को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां छात्रा ने बताया कि वह स्कूल जा रही थी कि तभी अचानक सामने आई डीसीएम ने उसकी साइकिल में टक्कर मार दी जिससे वह उछल कर दूर जा गिरी। उधर घटना होने पर आसपास मौजूद लोगों ने चालक समेत डीसीएम को पकड़ कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed