फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Daughter-in-law, who was getting pension for 20 years as a mother-in-law, appeared in court

सास बनकर 20 सालों से पेंशन ले रही बहू कोर्ट में हुई पेश

Fri, 19 Mar 2021 10:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Mar 2021 10:52 PM IST
विज्ञापन
Daughter-in-law, who was getting pension for 20 years as a mother-in-law, appeared in court
इटावा। कागजातों में हेराफेरी कर मृतक ससुर की पत्नी बनकर 20 साल से अधिक समय से पेंशन ले रही बहू विद्यावती को सहसों थाना पुलिस ने शुक्रवार को हाईकोर्ट, प्रयागराज में पेश किया। पुलिस 22 मार्च को फिर विद्यावती को हाईकोर्ट में पेश करेगी। तब तक कोर्ट के आदेश पर उसे नारी निकेतन, इटावा भेजा गया है। कोर्ट ने 48 घंटे के भीतर पुलिस से जांच रिपोर्ट भी मांगी है।
विज्ञापन

सहसों थानाध्यक्ष मदन लाल गुप्ता ने बताया कि सिंडौस गांव निवासी गंगाराम सिंह राजावत राजपूत रेजीमेंट की फतेहगढ़ यूनिट में सिपाही थे। वर्ष 1985 में उनकी ड्यूटी के दौरान मौत हो गई थी। गंगाराम की पत्नी शकुंलता की पति से पहले ही मौत हो चुकी थी। इनका बेटा अमोल सिंह व बहू विद्यावती परिवार के साथ गांव में रहते हैं। आरोप है कि गंगाराम की मौत के बाद कागजों में हेराफेरी करके विद्यावती गंगाराम की पत्नी शकुंतला देवी बन गई।
विज्ञापन

इसके बाद करीब 20 वर्ष से अधिक तक वह शकुंतला के नाम पर पेंशन ले रही थी। इसकी भनक एक फौजी को लगी, तो उसने सैनिक कल्याण बोर्ड में इसकी शिकायत की। सैनिक कल्याण बोर्ड ने मामले में प्रयागराज हाईकोर्ट में मामले की शिकायत दर्ज कराई। कोर्ट ने इस संबंध में पिछले दिनों इटावा पुलिस को नोटिस जारी कर महिला को कोर्ट में पेश कराने का आदेश दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामला चर्चा में आने के बाद विद्यावती घर से फरार हो गई। उसकी तलाश में सहसों थाना पुलिस ने लखना, महेवा, बकेवर, भिंड समेत स्थानों पर दबिशें दीं। सहसों पुलिस ने गुरुवार को सहसों क्षेत्र से उसे पकड़ लिया। शुक्रवार को पुलिस ने उसे हाईकोर्ट में पेश किया। वहां बयान दर्ज कराने के कोर्ट ने मामले की सुनवाई की तारीख 22 मार्च मुकर्रर की।

साथ ही विद्यावती को अग्रिम आदेश तक इटावा के नारी निकेतन में रखने के आदेश दिए। थाना प्रभारी ने बताया कि कोर्ट ने पुलिस को 48 घंटे के भीतर मामले की जांच रिपोर्ट पेश करने के आदेश भी दिए हैं। कोर्ट के आदेश के मुताबिक आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed