फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Darshan Singh honored Yashbarti

सैफई प्रधान दर्शन सिंह को यशभारती

Sat, 07 Feb 2015 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Sat, 07 Feb 2015 12:11 AM IST
विज्ञापन

सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के मित्र सैफई गांव के ग्राम प्रधान दर्शन सिंह यादव को प्रदेश सरकार ने यशभारती सम्मान से नवाजा है। यशभारती सम्मान मिलने से उनके पूरे परिवार में खुशी की लहर है। सैफई गांव निवासी दर्शन सिंह यादव सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के बचपन के मित्र हैं।

विज्ञापन


दोनों सैफई की जमीन पर एक-दूसरे के साथ खेल-कूदते बड़े हुए। राजनीति में कद बढ़ जाने के बाद भी मुलायम सिंह यादव अपने इस दोस्त को भूले नहीं। दर्शन सिंह वर्ष 1971 से अब तक सैफई के प्रधान हैं। यशभारती सम्मान मिलने के बाद से उनका पूरा परिवार खुश है।
विज्ञापन


दर्शन सिंह कहते हैं कि सपा मुखिया के साथ उनकी दोस्ती ही उनके लिए सब कुछ है। दर्शन सिंह के दो बेटे हैं। उनका बेटा जयनारायण सिंह एफसीआई में क्लर्क हैं तो दूसरा बेटा जयपाल सिंह भूमि विकास बैंक में सहयोगी पद पर कार्यरत हैं। सम्मान मिलने की जानकारी होने के बाद से ही बधाई देने वालों का तांता उनके घर पर लगा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed