{"_id":"6b0b139afad5350286011afb","slug":"darbhanga-express-kept-passengers-waiting-for-16-hours-etawah-news-c-216-1-etw1005-153911-2026-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: दरभंगा एक्सप्रेस ने यात्रियों को 16 घंटे करवाया इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: दरभंगा एक्सप्रेस ने यात्रियों को 16 घंटे करवाया इंतजार
विज्ञापन
इटावा। सुबह व रात में धुंध की वजह से लंबी दूरी की ट्रेनों के लेट होने का सिलसिला शुरू हो गया है। शनिवार को हावड़ा-दिल्ली रेलवे ट्रैक पर अप-डाउन की छह ट्रेनें घंटों विलंब से आईं। सबसे अधिक दरभंगा-आनंद बिहार अमृत भारत एक्सप्रेस 16 घंटे की देरी से इटावा जंक्शन पर आई। इसकी वजह से यात्रियों को ठंड में परेशानी का सामना करना पड़ा।
इसी तरह अवध एक्सप्रेस तीन घंटा 44 मिनट, मगध एक्सप्रेस दो घंटा 12 मिनट, सुपौल-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन एक घंटा छह मिनट, कानपुर सेंट्रल-इटावा मेमू एक घंटा 11 मिनट, सकूरबस्ती स्पेशल ट्रेन एक घंटा 34 मिनट देरी से इटावा जंक्शन पर आई। आरक्षित टिकट पर सफर करने वाले यात्रियों को प्लेटफार्म पर ट्रेन का घंटों इंतजार करना पड़ा।
उत्तर-मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल के पीआरओ अमित कुमार सिंह ने बताया कि मौसम की वजह से लंबी दूरी की ट्रेनें लेट हो रही हैं। यात्री मोबाइल में यथास्थिति देखकर ही घर से बाहर निकलें।