फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   dahej

विवाहिता ने दहेज को लेकर मारपीट का लगाया आरोप

Fri, 24 Jan 2020 12:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2020 12:01 AM IST
विज्ञापन
dahej
बसरेहर। सैफई थाना क्षेत्र के ग्राम तुलसीपुर में नवविवाहिता ने अपने पति व ससुर पर दहेज को लेकर मारपीट करने का आरोप लगाया और अपने मायके में फोन करके पिता व भाई को बुलवा लिया। जिसमें दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। वहीं महिला के पति का कहना है कि सुबह पिता द्वारा चाय मांगने पर पूरा विवाद हुआ है। दोनों पक्ष थाने में मौजूद हैं और पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

ग्राम तुलसीपुरा निवासी दीपक कुमार पुत्र रामगोपाल ने बताया कि उसकी शादी अनामिका पुत्री रामभरत निवासी आनेपुरा थाना बकेवर के साथ करीब 9 माह पहले हुई थी। शादी के बाद से अनामिका और उसके परिवार वालों के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता है। गुरुवार की सुबह उनके पिता रामगोपाल ने चाय की मांग की थी, जिस पर अनामिका से झगड़ा हो गया और उसने अपने पिता और भाई को बुलाकर मारपीट शुरु कर दी। मारपीट में ननद चंदावती गांव की प्रीती भी घायल हो गई।
विज्ञापन

अनामिका ने आरोप लगाते हुए कहा ससुरालीजन आए दिन दहेज को लेकर मेरे साथ मारपीट करते हैं । दहेज को लेकर गुरुवार की सुबह झगड़ा हुआ और मेरे पति व ससुर ने मेरे साथ मारपीट की । जब मैंने घर फोन किया तो मेरे पिता व भाई आस-पड़ोस के लोगों के साथ घर पर आ पहुंचे तभी इन लोगों ने मेरे परिवारीजनों के ऊपर हमला कर दिया। मामला पुलिस के संज्ञान में आने पर पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने लेकर पहुंची और मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed