{"_id":"5f81ee548ebc3e9bee593574","slug":"cylinder-fire-due-to-gas-leaking-etawha-news-knp587714180","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैस लीक होने से सिलिंडर बना आग का गोला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैस लीक होने से सिलिंडर बना आग का गोला
विज्ञापन
फोटो संख्या 37 गिरधारीपुरा में गैस सिलेंडर में लगी आग व मौजूद लोग
- फोटो : ETAWHA
चाय बनाने के दौरान गैस लीक होने से सिलिंडर में आग लग गई। इस दौरान महिला बाल-बाल बच गई। जबकि आग लगे सिलिंडर को बाहर निकालने में पड़ोसी चुटहिल हो गया।
कस्बा के गिरधारीपुरा में शनिवार की दोपहर 12 बजे करीब अशोक कुमार की पत्नी अनीता देवी घर में अकेली थी। रसोई में चाय बनाने को जैसे ही गैस चूल्हा जलाया वैसे ही सिलेंडर में आग लग गई।
घटना से घबरा कर वह चीखने-चिल्लाने लगीं। मोहल्लेवासियों ने आग की लपटों से घिरे सिलिंडर को खींचकर घर से बाहर निकाला। उस पर गीला बोरा आदि डालकर आग बुझाने की कवायद की।
इस दौरान पड़ोसी प्रदीप उर्फ सोनी मामूली रूप से जख्मी हो गया। लगभग आधा घंटे बाद सिलिंडर की आग बुझने पर लोगों ने राहत की सांस ली।