फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   cultural etawah news

संसार में अमन चैन की जरूरत : प्रसन्न सागर

Mon, 10 Feb 2020 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 10 Feb 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
cultural etawah news
प्रवचन करते आचार्य प्रसन्न सागर - फोटो : ETAWHA
इटावा। संसार में कोई सुखी नहीं है, चारों ओर हिंसा का माहौल बना हुआ है, जिसमें अब अमन चैन की आवश्यकता है। यह बात आचार्यश्री प्रसन्न सागर महाराज ने नगर प्रवास के अंतिम दिन रविवार को लालपुरा जैन मंदिर में प्रवचन के दौरान कही। उन्होंने राष्ट्र की शांति और परिवार की समृद्धि के लिए एक विशेष अनुष्ठान को सम्पन्न कराया।
विज्ञापन

इस दौरान 24 विशेष पात्रों ने एक साथ श्रीजी की ऊपर शांतिधारा की। इसके बाद 84 सामान्य पात्रों ने क्रमवार शांतिधारा की। शांतिधारा के दौरान मंत्रोच्चारण आचार्य प्रसन्न सागर एवं मुनि श्री पीयूष सागर कर रहे थे।
विज्ञापन

अनुष्ठान समाप्ति के बाद आचार्य श्री ने पत्रकारों के सीएए के सवाल पर कहा कि सीएए का कार्य जो आज हुआ है, वह पचास साल पहले ही हो जाना चाहिए था। अपना देश पचास साल पीछे चल रहा है। उन्होंने पीएम नरेन्द्र मोदी एवं अमित शाह को इस कार्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लालपुरा जैन मंदिर मेें पांच दिन के प्रवास के बाद आचार्य श्री ने दोपहर 2 बजे मुनि पीयूष सागर के साथ करहल की ओर विहार दिया। इस दौरान उनके साथ बड़ी संख्या मेें श्रद्धालु विहार में शामिल रहे और कुनैरा तक पद विहार कराया। यहां आचार्य श्री रात्रि विश्राम के बाद सोमवार की सुबह करहल की ओर विहार करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed