{"_id":"6a0cb18593fa84b73f021bd4","slug":"crowds-swarm-opd-7000-patients-treated-in-two-days-etawah-news-c-216-1-etw1002-143069-2026-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: ओपीडी में उमड़ी भीड़, दो दिन में सात हजार ने कराया उपचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: ओपीडी में उमड़ी भीड़, दो दिन में सात हजार ने कराया उपचार
विज्ञापन
फोटो 31:::आयुर्विज्ञान विवि में पंजीकरण कराने के लिए लगी मरीजों की कतार। संवाद
- फोटो : बालूपुरवा गांव के पास स्थित पेट्रोल पंप पर पसरा सन्नाटा।
इटावा। लू का प्रभाव बढ़ने के साथ ही आयुर्विज्ञान विवि में आने वाले मरीजों की संख्या में भी बढ़ोत्तरी हुई है। सोमवार और मंगलवार को लगभग सात हजार मरीजों ने विवि की ओपीडी में दिखाया। इनमें से सबसे अधिक मरीज न्यूरो की ओपीडी में आए हैं। वहीं मेडिसिन विभाग की ओपीडी में भी दस्त और पेट दर्द के मरीजों की संख्या अधिक रही है।
मंगलवार को आयुर्विज्ञान विवि की ओपीडी में सुबह ही मरीज पहुंचने शुरू हो गए थे। पंजीकरण काउंटर पर लंबी कतारें लगी थीं। लगभग साढ़े तीन हजार मरीजों ने पंजीकरण कराया। इनमें से न्यूरोलॉजी विभाग में दिखाने के लिए करीब चार सौ मरीज पहुंचे। ज्यादातर मरीज नसों में कमजोरी और खिंचाव के रहे। वहीं मेडिसिन विभाग में साढ़े तीन सौ, ऑर्थो में लगभग 250, गायनी में लगभग 230, ईएनटी में 220 मरीजों ने उपचार कराया। मेडिसिन विभाग में भी लगभग 360 मरीजों ने उपचार पाया। मेडिसिन विभाग में सबसे ज्यादा मरीज दस्त, पेट में जलन, पेट दर्द के मरीज रहे। इससे पहले सोमवार को भी 3640 मरीजों ने उपचार लिया था। इनमें से न्यूरोलॉजी के लगभग साढ़े चार सौ मरीज रहे। जनरल मेडिसिन में 335, गायनी में 256 और ऑर्थो 230 मरीज पहुंचे।
गर्मी में बढ़ते न्यूरो के मरीज
न्यूरो विभाग के प्रो. डॉ. संदीप यादव ने बताया कि शरीर में पानी की कमी की वजह से खून गाढ़ा होने लगता है। ऐसे में न्यूरो के मरीजों की परेशानी बढ़ जाती है। बताया कि लू की वजह से ब्रेन स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में भीषण गर्मी के बीच निकलने से बचें। पेय पदार्थ का ज्यादा से ज्यादा सेवन करें।