फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Crossing the line in the region logging

लाइन पार क्षेत्र में होगा जलभराव

Wed, 24 Jun 2015 11:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Wed, 24 Jun 2015 11:04 PM IST
विज्ञापन
Crossing the line in the region logging

लाइन पार क्षेत्र में शहर की आधे से ज्यादा आबादी बस चुकी है। मगर जल निकासी की मुकम्मल व्यवस्था न होने से गर्मी के  मौसम में भी कई मोहल्ले जलभराव की समस्या से जूझते रहते हैं।

विज्ञापन


बरसात के सीजन में तो कई बस्तियां नरक बन जाती हैं। स्थानीय लोग पालिका से  लेकर डीएम की देहरी पर भी कई बार दस्तक दे चुके हैं। कई बार योजनाएं भी बनीं लेकिन जमीन पर उतरने से पहले ही ठंडे बस्ते में चली गई।
विज्ञापन


शहर के बीचोबीच से रेलवे लाइन निकली है। दक्षिण दिशा का पानी तो विभिन्न नालों के माध्यम से यमुना में चला जाता है लेकिन लाइन के उत्तरी दिशा का पानी निकलने की कोई व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बस्ती को जलभराव से बचाने के लिए नए नालों की आवश्यकता है लेकिन लाइन पार करने के लिए पालिका को रेलवे की अनुमति लेनी होगी जो सहजता  से मिलना मुश्किल है। दूसरी समस्या है कि उत्तर दिशा का पानी निकालने के लिए कोई व्यवस्था नहीं है।

फर्रुखाबाद रोड पर नई मंडी से पहले लोहिया गैस गोदाम के पास कई स्थानों पर पानी भरा है जबकि अभी तो बरसात का नामोनिशान तक नहीं है। घरों के बाहर पानी जमा होने से लोगाें को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

इसी प्रकार रामनगर बिजली घर के पास तो कई घरों की दीवारें गंदे पानी में डूबी हुई हैं यहंा पर मैनपुरी फाटक  तक का पानी आता है  लेकिन आगे निकासी की व्यवस्था न होने के कारण भर जाता है। लोगों की शिकायत पर कई बार नाला निर्माण का प्रयास किया गया है लेकिन आगे लेबिल न मिलने तथा लाइन पार करने के लिए रेलवे की अनुमति न मिलने के कारण समस्या जस की तस लटकी हुई है।

इसी प्रकार शांति नगर तथा रणवीर नगर में भी जलभराव की समस्या गंभीर रूप धारण किए हुए है। पहले पानी सूत मिल में चला जाता था लेकिन अब आवास विकास निगम ने पानी बंद कर दिया है।

दोनो मोहल्लों में समस्या गंभीर रूप धारण करती  जा रही हैं। फरवरी में बरसात में जलभराव होने पर लोगों ने जाम लगा दिया था। प्रशासन के अधिकारियों ने एक माह भीतर समस्या का समाधान निकलवाने का आश्वासन दिया था लेकिन अब तक हुआ कुछ नहीं।

योजनाएं लटकीं
रामनगर तलैया क्षेत्र के दो दर्जन से अधिक भवन स्वामियों को साल भर रहने वाले जलभराव से मुक्ति दिलाने के लिए पालिका ने कार्य योजना तैयार  कराने के लिए जलनिगम को लिखा था।  जलनिगम ने रामनगर तलैया से विजयनगर चौराहे तक करीब 75 लाख रुपये की लागत से नाला बनाने की योजना तैयार की थी। पानी जेल के पास से निकले नाले के  माध्यम से यमुना में जाना था।  यह योजना भी अधर में लटकी हुई है।


पालिका ने प्रकाश नगर की जलभराव की समस्या को निबटाने के लिए  कार्ययोजना बनाने की काम सीएंडडीएस को सौंपा था। सीएंडडीएस ने 1.50 करोड़ की योजना तैयार की थी।  इसके तहत प्रकाश नगर, महेरा चुंगी से महेंद्र एजेंसी तक अंडर ग्राउंड नाला बनाया जाना था। प्रकाश नगर तथा महेंरा चुंगी क्षेत्र का पानी इसी  नाले से होकर यमुना में जाना था। बरसात के समय तक काम पूरा होेने की बात कही गई थी लेकिन महीनाें बीत जाने के बाद योजना ठंडे बस्ते में पड़ी हुई है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed