फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Crop farmer shot

फसल काटते किसान को गोली मारकर किया घायल

Sun, 15 Mar 2020 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
Crop farmer shot
उदी सीएचसी पर भर्ती घायल किसान पंकज सिंह भदौरिया - फोटो : ETAWHA
उदी (इटावा)। अपने खेत पर सरसों की फसल काटते किसान को रविवार सुबह जमीनी विवाद के चलते गोली मार दी गई। पेट में दाहिने ओर गोली लगने से घायल किसान को सैफई पीजीआई ले जाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीड़ित किसान की ओर से अभी पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन

उदी गांव में रहने वाले शादीशुदा किसान पंकज सिंह भदौरिया पुत्र आनंदपाल सिंह का भिंड ग्वालियर मार्ग पर धर्मकांटा के सामने खेत हैं। उसमें सरसों की पकी फसल खड़ी है। रविवार तड़के पंकज सिंह अपने खेत पर फसल काटने पहुंचे। सुबह करीब साढ़े पांच बजे किसी ने उनके ऊपर फायर कर दिया। गोली पंकज के पेट में दांयी ओर लगी तो वह गिर पड़े। आसपास लोगों से खबर मिलने पर पंकज का भाई नीरज सिंह मौके पर पहुंचा। उसने उदी पुलिस चौकी प्रभारी प्रमोद कुमार को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल पंकज को उदी सीएचसी पहुंचाया। जहां से उन्हें जिला अस्पताल और फिर सैफई पीजीआई रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

किसान पंकज के भाई नीरज सिंह ने बताया कि करीब सालभर से उनके चाचा इंद्रपाल से जमीन बंटवारे का विवाद चल रहा है। मामला कोर्ट में विचाराधीन है। इस मसले को लेकर चाचा और उनके लड़के आए दिन मारपीट करते हैं। जान से मारने की धमकी देते हैं। बढ़पुरा थाना पुलिस से शिकायत भी की जा चुकी है। इसी जमीनी विवाद की वजह से उनके भाई को गोली मारी गई है। घायल भाई पंकज ने उसे बताया कि वह फसल काट रहे थे। तभी चाचा और उनके लड़के आए। फसल काटने से मना किया। उन्होंने उनकी बात का विरोध किया तो गोली मार दी। बढ़पुरा थाना प्रभारी निरीक्षक अंजन कुमार सिंह ने बताया कि पूछताछ में पता चला कि जमीन विवाद की वजह से गोली मारी गई। किस असलहा से फायर हुआ। अभी इसकी जानकारी नहीं हुई है। पीड़ित पक्ष की ओर से तहरीर भी नहीं दी गई। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed