{"_id":"64330dc7d3b5db455005fbd4","slug":"crop-caught-fire-etawha-news-c-12-1-171697-2023-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: आग लगने से सवा सौ बीघा गेहूं की फसल राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: आग लगने से सवा सौ बीघा गेहूं की फसल राख
Mon, 10 Apr 2023 12:41 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Mon, 10 Apr 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसरेहर। क्षेत्र के गांव नगला बोझाहर के मौजा ऊनवा संतोषपुर में रविवार दोपहर गेहूं की फसल में आग लग गई। हवा चलने के कारण आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने ग्रामीणों के सहयोग से दो घंटे में आग बुझाई। तब तक 36 किसानों की सवा सौ बीघा फसल जलकर राख हो गई। राजस्व टीम ने नुकसान की जानकारी जुटाई है। आग लगने का कारण पता नहीं चल सका है।
रविवार दोपहर करीब दो बजे मुकेश कुमार के खेत में आग लग गई। ग्रामीणों ने बुझाने का प्रयास किया, लेकिन देखते ही देखते आग ने आसपास के खेत भी चपेट में ले लिए। सूचना पर चौबिया और सैफई थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। वैदपुरा, इटावा और भरथना से दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची।
आग बुझाने तक किसानों की मेहनत जल गई। मुकेश, दयारी, नरेंद्र, रवींद्र, शिवपाल सिंह सहित करीब 36 किसानों का नुकसान हुआ है। लेखपाल शैलेश कुमार और अखिलेश कुमार ने बताया कि सवा सौ बीघा गेहूं की फसल जलकर नष्ट हुई है। रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जा रही है। तहसीलदार राजकुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में है। रिपोर्ट के अनुसार मुआवजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा।