{"_id":"607b18a58ebc3e5907773631","slug":"crop-burnt-due-to-spark-emanating-etawha-news-knp624031871","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईटेंशन लाइन में स्पार्किंग से निकली चिंगारी से फसल जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईटेंशन लाइन में स्पार्किंग से निकली चिंगारी से फसल जली
विज्ञापन
फोटो संख्या 09- भरथना के त्रिलोकपुरा गांव आग से जली गेंहू की फसल को देखते पीड़ित
- फोटो : ETAWHA
शुक्रवार देर रात आई आंधी में हाईटेंशन विद्युत लाइन की स्पार्किंग से छह बीघा खेत में आग लग गई। इससे फसल जलकर नष्ट हो गई। फायर ब्रिगेड की टीम ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया।
कोतवाली क्षेत्र त्रिलोकपुरा गांव के पास मिश्रीलाल पाल का खेत है। इसमें गेहूं की पकी फसल खड़ी थी। देर रात आई आंधी से हाईटेंशन लाइन के आपस में टकराने से चिंगारी निकली। इससे गेहूं की फसल में आग लग गई।
लपटें देख मिश्रीलाल व ग्रामीण मौके पर पहुंचे। सभी ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तेज हवा के चलते लपटों ने छह बीघा फसल को चपेट में ले लिया।
फायर ब्रिगेड कर्मी ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक फसल पूरी तरह जल चुकी थी। मौके पर पहुंचे क्षेत्रीय लेखपाल ने मौका मुआयना किया। साथ ही पीड़ित किसान को आर्थिक मदद दिलाने का भरोसा दिया।
विज्ञापन
फोटो-10 गांव में शव पहुंचने के बाद बिलखते परिजन
हिस्ट्रीशीटर का शव पहुंचा गांव, हंगामा
शव रखकर सड़क जाम करने का प्रयास, पुलिस को भी झेलना पड़ा आक्रोश
पुलिस हिरासत से भागे मोनू का गुरुवार रात भरथना स्टेशन के पास रेलवे लाइन पर मिला था शव
संवाद न्यूज एजेंसी
लवेदी। थाना क्षेत्र के नवादा खुर्दकला गांव मेें शनिवार को हिस्ट्रीशीटर मोनू उर्फ धीरेंद्र तोमर के परिजनों ने पुलिस पर हत्या का आरोप लगा हंगामा किया। सड़क पर जाम लगाने का प्रयास किया। मौके पर पुलिस अफसरों को वीडियो बनाता देख लोग बैकफुट पर आ गए। बाद में पुलिस ने कंधेसी यमुना घाट पर मोनू का अंतिम संस्कार कराया।
नवादा खुर्द निवासी हिस्ट्रीशीटर मोनू उर्फ धमेंद्र का शुक्रवार को तीन डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया। इस दौरान वीडियो फोटोग्राफी भी कराई गई। इसके बाद देर रात मोनू का शव उसके घर पहुंचा, तो कोहराम मच गया। शनिवार की सुबह मोनू की पत्नी पूजा, ससुर सत्यभान व जेठ सोनू ने आरोप लगाया कि लवेदी थाना पुलिस ने पीट-पीट कर मोनू की हत्या की है। हत्या को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को रेलवे लाइन पर फेंक दिया गया। इसे लेकर परिजनों ने लवेदी, बकेवर थाना पुलिस व क्यूआरटी टीम के सामने ही हंगामा शुरू कर दिया।
भाजपा जिलाध्यक्ष अजय धाकरे व पूर्व विधायक के के राज से भी परिजनों ने पुलिस पर हत्या का आरोप लगाया। साथ ही दोषी पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की मांग की। नेताओं ने मामले में आला अफसरों से बात करने का भरोसा देकर लोगों को शांत कराया। इसके बाद मोनू के शव को यमुना स्थित कंधेशी घाट ले जाया गया। वहां उसके मूक बधिर बेटे ने मुखाग्नि दी।