Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Criminal who snatched a purse from a woman in an auto-rickshaw arrested following an encounter

Etawah News: ऑटो सवार महिला से पर्स झपटने वाला बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार

Mon, 16 Nov 2026 10:53 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Mon, 16 Nov 2026 10:53 PM IST
विज्ञापन
Criminal who snatched a purse from a woman in an auto-rickshaw arrested following an encounter
फोटो03:: पुलिस की गोली लगने से घायल आरोपी। स्रोत पुलिस
इटावा। ऑटो सवार महिला से पर्स झपटकर जेवरात, दो मोबाइल और 16 हजार रुपये लूटने वाले आरोपी को फ्रेंड्स कॉलोनी पुलिस ने सोमवार तड़के मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। जवाबी फायरिंग में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी। उसके कब्जे से लूटी गई नकदी और जेवरात बरामद करने का दावा किया गया है। पुलिस ने चोरी की बिना नंबर प्लेट की बाइक, तमंचा, कारतूस और मोबाइल भी बरामद किया है।
विज्ञापन


सोमवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि आठ नवंबर को इटावा-सैफई रोड पर कुनैरा के पास ऑटो सवार महिला से पर्स झपटने वाला आरोपी बाइक से विचपुरी खेड़ा नहर पुल से लोकासई नहर पुल की ओर जा रहा है। पुलिस ने घेराबंदी कर बाइक सवार को रोकने की कोशिश की तो वह भागने लगा। बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। खुद को घिरा देख आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लग गई।
विज्ञापन


सीओ सिटी अवनीश कुमार सिंह ने बताया गिरफ्तार आरोपी की पहचान कोकपुरा निवासी कल्लू के रूप में हुई। पूछताछ में उसने साथी सुजीत के साथ वारदात करना स्वीकार किया। आरोपी ने बताया कि लूटे गए जेवरात और एक मोबाइल गंगा बिहार के पास खाली प्लॉट की झाड़ियों में छिपा दिए थे। दूसरा मोबाइल और नकदी अपने पास रख ली थी। पुलिस ने 10,020 रुपये, मोबाइल, तमंचा और एक कारतूस बरामद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बरामद बाइक भी चोरी की निकली, जिसके संबंध में वर्ष 2021 में फ्रेंड्स कॉलोनी थाने में प्राथमिकी दर्ज है। आरोपी के खिलाफ पहले से भी कई मामले दर्ज हैं। पुलिस ने संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। उसके साथी सुजीत की तलाश की जा रही है।

फोटो03:: पुलिस की गोली लगने से घायल आरोपी। स्रोत पुलिस

फोटो03:: पुलिस की गोली लगने से घायल आरोपी। स्रोत पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed