फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Wounded soldier's death

बदमाशों की गोली से घायल फौजी की मौत

Fri, 22 May 2015 11:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Fri, 22 May 2015 11:21 PM IST
विज्ञापन
Wounded soldier's death

बदमाशों से लोहा लेने में 14 मई को गोली लगने से घायल फौजी ने शुक्रवार को आगरा मेडिकल कालेज में दम तोड़ दिया। उसकी अर्थी बिटिया की डोली उठने से पहले ही उठ गई।

विज्ञापन


फौजी राजेंद्र सिंह पुत्र पल्टू सिंह निवासी ग्राम बंधा  14 मई को अपनी भतीजी के गांव मिलिक सैफई से लौट घर  रात्रि करीब आठ बजे बाइक से लौट रहे थे। उसी दौरान रास्ते में रोककर बाइक सवार दो युवकों ने उनको रोककर गांव का पता पूछना चाहा। इस पर उन्होंने इनकार कर दिया।
विज्ञापन


इतने में बदमाश कट्टा लेकर उन पर टूट पड़े। वह भी बदमाशों से भिड़ गए। इतने में एक बदमाश ने उनके सीने में गोली मार दी थी। यह घटना लौकंटी पुल के समीप हुई थी। घायल फौजी को परिजनों ने मेडिकल कालेज आगरा में भर्ती कराया था। जहां पर आठ  दिन बाद उनकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घर वालों ने बताया राजेंद की बिटिया कल्पना की शादी तय हो गई थी। उसका तिलक 24 मई को जाना था और दो जून को उसकी बारात आनी थी। राजेंद्र अपनी बिटिया की शादी की हसरत लिए ही दुनिया से रुखसत हो गए।


उधर, थानपुरा अपने ननिहाल आए गोलू पुत्र अखिलेश (7) की गत दिनों भंडारे में गोली चलने से घायल हो गया था। आगरा के कृष्णा अस्पताल में उसकी भी शुक्रवार को मौत हो गई। वह रमपुरा थाना चौबिया का रहने वाला था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed